Editor in Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्य प्रदेश: नवम्बर 12, 2025
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
पन्ना में युवक कांग्रेस की भव्य 'स्वागत रैली', नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का जोरदार अभिनंदन...
युवक कांग्रेस के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के सम्मान में आज पन्ना जिला मुख्यालय पर एक भव्य स्वागत रैली का आयोजन किया गया। सतना नाके से शुरू हुई यह रैली शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए इंद्रपुरी कॉलोनी स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंची, जहां इसका समापन किया गया।
रैली में जिले भर से आए पार्टी पदाधिकारी और युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। चार पहिया और दो पहिया वाहनों के साथ निकली यह रैली कार्यकर्ताओं के जोश और उत्साह से भरी हुई थी।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का जगह-जगह फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। शहर के कई चौराहों पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया।
जिन प्रमुख पदाधिकारियों का रैली के माध्यम से अभिनंदन किया गया, उनमें शामिल हैं युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष: राजपाल सिंह सौरभ प्रदेश सचिव उदित देव सिंह प्रिंस, पन्ना विधानसभा अध्यक्ष सुशील मिश्रा,गुनौर विधानसभा अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह 'सनी' इनके साथ ही सभी ब्लॉक अध्यक्षों का भी जोरदार स्वागत हुआ, जिनमें मोहम्मद फैयाज (पन्ना), प्रेम नारायण यादव (अजयगढ़), सौरभ द्विवेदी (धरमपुर), राजा जी बुंदेला (गुनौर), सोनू चौधरी (ककरहटी), मुकेश बागरी (पवई), स्वतंत्र चौरसिया (सलेहा), शुभम रजक (शाहनगर), और राजकुमार चौधरी (रैपुरा) शामिल थे।
स्वागत रैली का समापन इंद्रपुरी कॉलोनी स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर किया गया। समापन से पूर्व, सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने लालकिले में हुए बमविस्फोट में मृत हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया।
राजेश तिवारी जी भुवन विक्रम सिंह केशू भैया जीवनलाल सिद्धार्थ महेंद्र बागरी दादूराम मिश्रा बन्दू यादव दीपक तिवारी अक्षय तिवारी रैहान मोहम्मद सचिन पांडे इंदू तिवारी आस्था तिवारी रहीमा खातून भभूत सिंह सौरभ दुबे निरपेन्द्र सिंह पुष्पेन्द्र सिंह देबू गौड़ मनोज द्विवेदी मनोज त्रिपाठी रियासत खान जयराम यादव राजू यादव जिगनी रिंकू खान अबरार मोहम्मद मोहम्मद फ़ैज़ इमरान राइन राजा बाबू पटेल नरेंद्र विश्वकर्मा लखन राजपूत भैरो पटेल नीरज लोधी बड़ागांव अकाश जाटव संजय सिंह राम बहोरी लोधी उमा शंकर तिवारी ओमकार लोधी अजय पाल लोधी दादू राम मिश्रा कुलदीप गर्ग रामनारायण यादव सचिन वर्मा अनुज श्रीवास मोहसिन खान सत्यम उपाध्याय हिमांशु गोस्वामी दीपेन्द्र विश्वकर्मा ब्रजेंद्र यादव आमिर खान अमित रैकवार रविन्द्र यादव अंजुल सिंह चौहान आशु खान सुहेब अहमद बख्शी भजन पटेल कुलदीप सिंह दिघोरा मृदुल अग्रवाल आशीष बागरी हिम्मत बागरी केशरी अहिरवार श्रावण तिवारी विक्रम सिंह भूपेंद्र सिंह जमुनहा गुड्डू राजा मुख्य रूप से रहे।।।
Tag:
Aapka News Star, Breaking news, political news, viral news, MP news, Panna local news, Viral blog, google news, ANSH Media, bhopal news, Trend news,


