'

पन्ना: उप मुख्यंमत्री ने जिला चिकित्सालय का भ्रमण कर देखी व्यवस्थाएं...

Editor in Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: अक्टूबर 242025

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)

उप मुख्यंमत्री ने जिला चिकित्सालय का भ्रमण कर देखी व्यवस्थाएं...

पन्ना। उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने शुक्रवार को जिला चिकित्सालय पन्ना का भम्रण किया और मरीजों को प्रदत्त सुविधाओं का जायजा लिया। इस मौके पर जिला अस्पताल में मरीज और परिजनों को सभी सेवाएं समुचित रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मूलभूत सुविधाओं और प्रबंध का अवलोकन भी किया।

उप मुख्यमंत्री ने जिला चिकित्सालय के विभिन्न वार्डों में पहुंचकर व्यवस्थाएं देखीं। मरीज और आगंतुकों से चर्चा कर स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान भर्ती मरीजों से संवाद कर हालचाल भी जाना। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश प्रसाद तिवारी एवं सिविल सर्जन डॉ. आलोक गुप्ता ने उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल को अस्पताल की व्यवस्थाओं तथा प्रस्तावित कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

साथ ही निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित विकास कार्यों के बारे में विस्तृत रूप से अवगत कराया। उप मुख्यमंत्री ने अस्पताल परिसर के विभिन्न कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रशिक्षित रेडियोलॉजिस्ट की उपलब्धता और पीपीपी मॉडल पर बनने वाले पन्ना मेडिकल कॉलेज सहित निर्धारित मानक अनुरूप दवाईयों के परीक्षण, गुणवत्ता नियंत्रण व वितरण के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। इस मौके पर मीडिया प्रतिनिधियों से भेंट कर अस्पताल की व्यवस्थाओं के संबंध में उपयोगी सुझाव व जानकारी भी साझा की।
इसके पहले जिला अस्पताल आगमन पर उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल का जनप्रतिनिधि और अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री एवं विधायक पन्ना बृजेन्द्र प्रताप सिंह एवं अन्य जनप्रतिनिधियों सहित कलेक्टर ऊषा परमार व अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

Tag:

#AapkaNewsStar

#panna local news

#Crime news

#political news

#panna cabinate minister 

#jan sampark panna 

#breaking news

#mp news

#viral news

#google

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने