'

पन्ना के बृजपुर में पुलिस पर हमला थाना प्रभारी महेंद्र भदौरिया को कुल्हाड़ी लगी गंभीर घायल...

Editor in Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

पन्ना: अक्टूबर 232025

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)

पन्ना के बृजपुर में पुलिस पर हमला थाना प्रभारी महेंद्र भदौरिया को कुल्हाड़ी लगी गंभीर घायल...

पन्ना: एसपी निवेदिता नायडू मौके पर पहुंची,, आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हुआ हमला 

सतना के बिड़ला हिस्पिटल मैं इलाज जारी।

पन्ना जिले के ब्रजपुर में पुलिस पर ग्रामीणों द्वारा हमले किए जाने से बड़ा हंगामा हो गया है आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला किया जिसमें थाना प्रभारी महेंद्र भदौरिया को कुल्हाड़ी लगी है पन्ना एसपी निवेदिता नायडू को जैसे ही घटना की जानकारी लगी मुख्यालय से भारी पुलिस बल को लेकर मौके पर पहुंच गई है एक आरक्षक भी गंभीर रूप से घायल हुआ हैं  वही डीआईजी छतरपुर घटनास्थल पर पहुँच गए है सागर आईजी हिमानी खन्ना ने भी घटना की जानकारी ली है शीघ्र आरोपियों को पकड़ने और कड़ी कार्रवाई करने की निर्देश दिए हैं।

प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार थाना ब्रजपुर के ग्राम धरमपुर अंतर्गत अपराध क्रमांक 86/25 धारा 105 वीएनएस के आरोपी पंचम यादव पिता शिव सिह यादव को पकड़ने ग्राम धरमपुर थाना प्रभारी मय हमराही स्टाफ के  साथ रवाना हुये थे ,आरोपी की गिरफ्तारी के उपरान्त गाव के दर्जनों लोगों के द्वारा इकट्ठा होकर पुलिस टीम पर पथराव किया गया जिसमें थाना प्रभारी उपनिरी महेन्द्र सिह भदोरिया एवं आरक्षक 754 रामनिरंजन को चोटे आई साथ ही अन्य स्टाफ को मामूली चोटे आई है। आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में थाना ब्रजपुर में रखा गया.

Tag:

#AapkaNewsStar

#public news

#breaking news

#sport news

#crime news

#panna local news

#public news

#viral news

#political news

#mp.news

#news blog

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने