Editor in Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star)
अजयगढ़, April 24, 2025
अजयगढ़-पन्ना: जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत, चित्रकला प्रतियोगिता से दिया जल संरक्षण का संदेश
अजयगढ़: जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अजयगढ़ में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें छात्रों द्वारा जल स्रोतों के चित्र अंकित किए गए।
जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई एवं रैली निकाली गई कार्यक्रम में श्री श्याम बिहारी गर्ग प्राचार्य महोदय सहित समस्त कार्यालयीन स्टाफ कि सहभागिता रही। मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के परामर्शदाता श्री महेंद्र कुमार कुशवाहा एवं विकासखंड समन्वयक क्षमा खरे द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
aapka news star, mp news, panna news, ajaygarh news, cm CMCLDP, NGO work, social news, save water and save life, bhopal news, breaking news, up news,