Chief in editor: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्यप्रदेश: 25, जुलाई 2026
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर धरमपुर स्कूल में वन्यजीव जागरूकता कार्यक्रम।
चित्रकला प्रतियोगिता से बच्चों को दिया संरक्षण का संदेश।
अजयगढ़, ब्यूरो.पन्ना। आगामी 29 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर वन विभाग द्वारा विभिन्न स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अजयगढ़ रेंजर अजय बाजपेई के निर्देशन में धरमपुर रेंज अंतर्गत 23 से 29 जुलाई तक वन्यजीव सप्ताह मनाया जा रहा है।
इसी के तहत धरमपुर वनपाल अनुपमा चौटाला द्वारा शा. मा. वि. धरमपुर में वन्यजीव संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को वन्यजीवों के संरक्षण, जैव विविधता और प्राकृतिक संसाधनों के महत्व के प्रति जागरूक करना था। वनपाल अनुपमा चौटाला ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बाघ केवल एक वन्यजीव नहीं, बल्कि पूरे वन पारिस्थितिकी तंत्र का प्रतीक है। यदि बाघ सुरक्षित रहेंगे तो जंगल और उनमें रहने वाले अन्य जीव-जंतु भी सुरक्षित रहेंगे।
इस अवसर पर विद्यार्थियों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। बच्चों ने बाघ, वन्यजीवों और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े आकर्षक चित्र बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा दिखाई।
कार्यक्रम में वन विभाग से संतोष कुशवाहा, जीतेन्द्र दहायत सहित विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस 2026
धरमपुर रेंज द्वारा शा. मा. वि. धरमपुर में वन्यजीव जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
वनपाल अनुपमा चौटाला ने बच्चों को बताया - "बाघ जंगल का राजा ही नहीं, पूरे इकोसिस्टम का रक्षक है। बाघ बचेगा तभी जंगल बचेगा।"
कार्यक्रम में बच्चों ने चित्रकला के माध्यम से वन और वन्यजीव संरक्षण का संदेश दिया।
आइए हम सब मिलकर बाघों और उनके जंगल को बचाने का संकल्प लें ।
आयोजक: धरमपुर रेंज, वन विभाग - अजयगढ़ के निर्देशन में
स्थान: शा. मा. वि. धरमपुर
मुख्य वक्ता: वनपाल अनुपमा चौटाला
वन्यजीव संरक्षण पर व्याख्यान, चित्रकला प्रतियोगिता
संदेश: बाघ का संरक्षण = पूरे वन पारिस्थितिकी का संरक्षण
"धरमपुर स्कूल के बच्चों ने ब्रश और रंगों से दिया बाघ बचाओ का संदेश"
Tag:
Aapka News Star, political news, public news, Panna tiger reserve,Mp forest, mp news, ansh Media, Panna PRO, MP jansampark, Panna local news, Breaking

