Chief in editor: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्य प्रदेश: 08 जून 2026
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
नाबालिग किशोरी पर जानलेवा हमला करने वाला विधि-विरुद्ध बालक गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त अवैध कट्टा एवं कारतूस बरामद।
प्रेम प्रसंग में नाबालिग किशोरी को गोली मारने वाला विधि-विरुद्ध बालक 08 घंटे के भीतर अभिरक्षा में...।
ब्यूरो.पन्ना। दिनांक 06.06.2026 की शाम थाना सिमरिया पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक नाबालिग किशोरी, जिसके सिर में गोली लगी है, उपचार हेतु जिला अस्पताल दमोह में भर्ती है। सूचना प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा तत्काल जांच प्रारंभ की गई।
जांच के दौरान ज्ञात हुआ कि घायल किशोरी एवं आरोपी के बीच पूर्व से प्रेम प्रसंग था। किशोरी द्वारा आरोपी से बातचीत बंद कर देने के कारण आरोपी उससे नाराज था। इसी रंजिश के चलते दिनांक 06.06.2026 को प्रातः लगभग 04:00 बजे आरोपी किशोरी के घर की छत पर पहुंचा। उस समय किशोरी सो रही थी। आरोपी ने अपने पास रखे अवैध देशी कट्टे से किशोरी के सिर के पीछे गोली मार दी तथा घटना कारित कर मौके से फरार हो गया।
पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही-
प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वंदना चौहान एवं एस.डी.ओ.पी. महोदया श्रीमती भावना दांगी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिमरिया निरीक्षक माधवी अग्निहोत्री के नेतृत्व में तत्काल दो विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। एक टीम को घायल किशोरी के उपचार, कथन एवं आवश्यक जानकारी संकलित करने हेतु जिला अस्पताल दमोह रवाना किया गया, जबकि दूसरी टीम को आरोपी की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु विभिन्न संभावित स्थानों पर भेजा गया।
पुलिस टीम द्वारा घायल किशोरी एवं उसके परिजनों से पूछताछ कर महत्वपूर्ण तथ्य एवं साक्ष्य संकलित किए गए। प्राप्त साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी की तलाश कर उसे थाना गेसाबाद क्षेत्र के ग्राम उदयपुर, जिला दमोह से अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने पर उसकी निशानदेही से घटना में प्रयुक्त अवैध देशी कट्टा एवं एक कारतूस जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
अभिरक्षा में लिया गया आरोपी
• एक विधि-विरुद्ध बालक (नाबालिग)
जप्त मशरूका
• घटना में प्रयुक्त एक अवैध देशी कट्टा
• एक कारतूस
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिमरिया निरीक्षक माधवी अग्निहोत्री, चौकी प्रभारी मुड़रिया उप निरीक्षक दीपक सिंह भदौरिया, चौकी प्रभारी हरदुआ उप निरीक्षक जे.पी. अहिरवार, सहायक उप निरीक्षक हरिश्चंद्र राठौर, प्रधान आरक्षक ब्रजेश आर सुशील मिश्रा, आरक्षक श्याम सिंह, आरक्षक राहुल पटेल, आरक्षक जीवन स्वरूप पाठक, नीरज बागरी , मुन्ना सिंह, सुशील पटेल तथा सायबर सेल टीम की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
Tag:
Aapka News Star, political news, public news, Panna local news, sport news, ANSH Media, Google trends, Cricket live score, IPL news, Panna PRO, MP new
.jpg)
.jpg)