Chief in editor: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्य प्रदेश: 04 जून 2026
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
पन्ना पुलिस की सजगता से बैंकों में रैकी करने वाली कड़िया सांसी गैंग की 02 शातिर महिलाओं को घटना के पूर्व किया गया गिरफ्तार।
पन्ना पुलिस की सजगता से बैंकों में रैकी करने वाली कड़िया सांसी गैंग की 02 शातिर महिलाओं को घटना के पूर्व किया गया गिरफ्तार, सतना एवं उमरिया जिले की घटनाओं का हुआ खुलासा।
उक्त आरोपी देवेन्द्रनगर थाना क्षेत्रांतर्गत स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया परिसर में चोरी एवं बैग लिफ्टिंग की घटना को अंजाम देने की फिराक में थीं।
ब्यूरो.पन्ना। पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू द्वारा आसपास के जिलों में बैंकों के अंदर एवं बाहर बैंक लिफ्टिंग तथा बैंक से राशि निकालकर जाने वाले व्यक्तियों को निशाना बनाकर चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों की बैंक शाखाओं पर विशेष निगरानी रखने , शाखा प्रबंधक एवं बैंक स्टॉफ से समन्वय स्थापित कर उन्हें ऐसी घटनाओं के प्रति जागरूक करने एवं संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार भ्रमण करने हेतु निर्देशित किया गया था।
उक्त निर्देशों के पालन में जिले के सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों की बैंक शाखाओं में लगातार निगरानी रखी जा रही थी। इसी क्रम में थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर उनि. संतोष सिंह यादव के नेतृत्व मे देवेन्द्रनगर पुलिस टीम को भ्रमण के दौरान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, देवेन्द्रनगर परिसर में दो महिलाएं संदिग्ध अवस्था में घूमती हुई दिखाई दिए जाने की सूचना प्राप्त हुई। जिसपर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा दोनों महिलाओं को पूछताछ हेतु अभिरक्षा में लिया गया।
पूछताछ के दौरान महिलाओं ने अपने नाम-पते बताये एवं कड़िया सांसी, जिला राजगढ़ (मध्यप्रदेश) के निवासी होना बताए। संदेह के आधार पर उनके फोटोग्राफ एवं अन्य विवरण आसपास के जिलों में साझा किए गए। प्राप्त जानकारी एवं सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन से उक्त महिलाओं की पहचान सतना एवं उमरिया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में बैंकों में रैकी कर बैंक से पैसे निकालने वाले व्यक्तियों का पीछा कर उनके बैग से नकदी चोरी करने वाली महिला गैंग के सदस्यों के रूप में हुई।
प्रारंभिक जांच एवं उपलब्ध फोटो/हुलिया के आधार पर उक्त महिलाओं की संलिप्तता निम्न घटनाओं में पाई गई—
1. थाना कोतवाली, जिला सतना के अपराध क्रमांक 77/2026 में लगभग ₹77,000/- की चोरी की घटना।
2. थाना कोतवाली, जिला उमरिया के अपराध क्रमांक 146/2026 में लगभग ₹60,000/- की चोरी की घटना।
पूछताछ उपरांत उक्त आरोपियों के संबंध में संबंधित पुलिस इकाइयों को सूचना प्रदान की गई। तत्पश्चात सतना पुलिस द्वारा दोनों महिलाओं को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तार आरोपी :
1. मंजू सिसोदिया, पति राजेश सिसोदिया, उम्र लगभग 30 वर्ष, निवासी कड़िया सांसी, जिला राजगढ़ (म.प्र.)।
2. अंबिका सिसोदिया, पति सिकंदर सिसोदिया, उम्र लगभग 40 वर्ष, निवासी कड़िया सांसी, जिला राजगढ़ (म.प्र.)।
उक्त आरोपी महिलाएं आसपास के विभिन्न जिलों में बैंकों की रैकी कर बैंक से राशि निकालने वाले व्यक्तियों को निशाना बनाकर बैग लिफ्टिंग एवं चोरी की वारदातों को अंजाम देती थीं। आरोपियों के विरुद्ध पूर्व से भी विभिन्न जिलों में कई आपराधिक प्रकरण दर्ज होना पाए गए हैं। पन्ना पुलिस की सतर्कता एवं सक्रिय निगरानी के कारण इन शातिर महिलाओं की पहचान कर महत्वपूर्ण घटनाओं का खुलासा किया जा सका। साथ ही, पन्ना जिले में किसी वारदात को अंजाम देने से पूर्व ही आरोपियों को चिन्हित कर उन्हें गिरफ्तार कराने में सफलता प्राप्त हुई, जिससे संभावित अपराध को समय रहते रोका जा सका।
सराहनीय योगदान-
थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर उनि. सन्तोष सिंह यादव, सउनि सज्जन सिंह, प्र.आर. अशोक बागरी, शंकर सिंह बुन्देला, शिवस्वरूप तिवारी, धीरेन्द सिंह यादव, लक्ष्मी नारायण यादव, आर. बृजेन्द्र रैकवार का सराहनीय योगदान रहा।
Tag:
Aapka News Star, political news, public news, Panna local news, panna police, MP police, panna PRO, MP jansampark, Ansh media, viral news, Google tren
