'

पन्ना मध्य प्रदेश: पन्ना विधायक के प्रयासों से मिली सौगात।

Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: 10 मार्च 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)

पन्ना विधायक के प्रयासों से मिली सौगात कन्या महाविद्यालय का होगा कायाकल्प, स्थानीय स्तर से जारी होंगे बसों के फिटनेस

ब्यूरो.पन्ना। पन्ना विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह के सार्थक प्रयासों से क्षेत्रीय विकास और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। स्थानीय विधायक की सक्रियता और निरंतर पैरवी के चलते क्षेत्र की तीन प्रमुख मांगों पर त्वरित कार्रवाई शुरू हो गई है, जिसके तहत शासकीय कन्या महाविद्यालय पन्ना में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए बाउंड्रीवॉल, पुलिया निर्माण और अतिरिक्त कक्षों के निर्माण का आवंटन प्राप्त हो गया है। विगत दिनों कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य ने उक्त निर्माण कार्यों के आवंटन की मांग के संबंध में पन्ना विधायक से अनुरोध किया था, जिस पर विधायक द्वारा उच्च शिक्षा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार को अवगत कराया गया था।

इसके अतिरिक्त विगत दिवस पन्ना जिले के बस ऑपरेटर संचालकों द्वारा विधायक श्री सिंह से मिलकर मांग की गई थी कि बसों के फिटनेस प्रमाण पत्र सतना आरटीओ के स्थान पर यथावत पन्ना आरटीओ विभाग से ही जारी किया जाए। परिवहन मंत्री से चर्चा उपरांत अब बसों के फिटनेस प्रमाण पत्र पन्ना से ही जारी किए जाएंगे। स्थानीय विधायक के प्रयास से लंबे समय से प्रतीक्षित बंधा बरियारपुर बांध निर्माण की स्वीकृति उपरांत टेंडर प्रक्रिया की जा चुकी है। शीघ्र ही इसका भी निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

Tag:

Aapka News Star, sports news, public news, MP jansampark, Panna PRO, MP news, viral news, breaking news, political news, Panna local news, sport news,

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने