'

पन्ना मध्य प्रदेश: पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न।

Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: 10 मार्च 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)

पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न।

ब्यूरो पन्ना। पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय पन्ना में मंगलवार को विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक जिला कलेक्टर एवं समिति अध्यक्ष ऊषा परमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं स्वागत गीत से हुआ। विद्यालय प्राचार्य अमित दाहिया ने सभी अतिथियों एवं समिति के सदस्यों का स्वागत करते हुए बैठक के उद्देश्यों से अवगत कराया। बैठक के अवसर पर गत बैठक में लिए गए निर्णयों की समीक्षा की गई। विद्यालय की शैक्षणिक प्रगति, विद्यार्थियों की उपलब्धियों, स्टॉफ की स्थिति, प्रवेश प्रक्रिया तथा विभिन्न विकास कार्यों पर भी विस्तृत विचार विमर्श हुआ। बैठक में समिति सदस्य एवं सहायक प्राध्यापक डॉ. आनंद चौरसिया, अभिभावक प्रतिनिधि कोमल जगवानी, भूपेन्द्र राय, डॉ. नीरज जैन, लोक निर्माण विभाग के उपयंत्री हृदेश अग्रवाल तथा शिक्षक प्रतिनिधि नेहा लखेरा भी उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर सीबीएसई कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाओं तथा खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। समिति ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए भविष्य में और बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। बैठक में बताया गया कि विद्यालय में वर्तमान में 941 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं तथा पीएम श्री योजना के अंतर्गत विद्यालय परिसर में व्यावसायिक प्रयोगशाला का निर्माण पूर्ण हो चुका है। इससे विद्यार्थियों को कौशल आधारित एवं व्यावहारिक शिक्षा प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। इसके अतिरिक्त विद्यालय में अधोसंरचना सुदृढ़ करने के लिए इंटरनेट सुविधा, सीसीटीवी कैमरे, वाटर कूलर, पीए सिस्टम, फर्नीचर, अग्नि सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य निर्माण कार्यों से संबंधित प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई। विद्यालय में जूनियर रेडक्रॉस के गठन का प्रस्ताव रखा गया। इसके अलावा सोलर पैनल स्थापित करने के संबंध में चर्चा की गई। समिति ने विद्यालय में हो रहे सकारात्मक परिवर्तनों की सराहना करते हुए कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक के अंत में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक विद्याचरण चौरसिया द्वारा अध्यक्ष एवं समिति सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Tag:

आपका न्यूज़ स्टार, पब्लिक न्यूज, aapka News Star, sports news, public news, MP jansampark, Panna PRO, panna collector Usha parmar, viral news, MP news

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने