'

विकासखण्ड अजयगढ़ के होनहार छात्र से मिले डीएसपी संतोष पटेल, राज्य स्तर पर चयनित मॉडल की सराहना।

Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: 27 फरवरी 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)

विकासखण्ड अजयगढ़ के होनहार छात्र से मिले डीएसपी संतोष पटेल, राज्य स्तर पर चयनित मॉडल की सराहना।

अजयगढ ब्यूरो.पन्ना। अजयगढ़ छुट्टियों में अपने गृह क्षेत्र पहुँचे डीएसपी संतोष पटेल ने विकासखण्ड अजयगढ़ के प्रतिभाशाली छात्र नीरज प्रजापति से आत्मीय मुलाकात कर उसका उत्साहवर्धन किया। नीरज, शासकीय माध्यमिक शाला खरोंनिपुरवा का छात्र है, जिसने विज्ञान प्रदर्शनी में “अपशिष्ट प्रबंधन” विषय पर नवाचारपूर्ण मॉडल तैयार किया। उसका मॉडल पहले संभाग स्तर पर चयनित हुआ और अब राज्य स्तर के लिए चयनित होकर पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ा रहा है।

डीएसपी संतोष पटेल ने छात्र की लगन, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और सामाजिक सरोकार की भावना की प्रशंसा करते हुए कहा कि अपशिष्ट प्रबंधन आज के समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। यदि विद्यार्थी इस दिशा में सोच रहे हैं, तो यह समाज के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचल के छात्र संसाधनों की कमी के बावजूद अपनी प्रतिभा से बड़े मंच तक पहुँच सकते हैं।

इस अवसर पर संतोष पटेल ने नीरज को राधा-कृष्ण की सुंदर प्रतिमा उपहार स्वरूप भेंट की और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि परिश्रम, संस्कार और समर्पण ही सफलता की सच्ची पहचान हैं।

कार्यक्रम में विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक डॉ. अरविंद्र सिंह ने भी छात्र की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने विद्यालय परिवार के प्रयासों की भी सराहना की।

मौके पर रामरूप पटेल (BAC) एवं रामपाल (BAC) उपस्थित रहे। सभी ने छात्र को राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष का वातावरण रहा। डीएसपी संतोष पटेल का यह कदम न केवल एक छात्र का सम्मान है, बल्कि ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रति विश्वास और प्रेरणा का सशक्त संदेश भी है।

Tag:

Aapka News Star, sports news, public news, MP jansampark, Panna PRO, panna collector Usha parmar, Viral Blog, Google Trends, DSP Santosh Patel, 

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने