Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्य प्रदेश: 04 फरवरी 2026
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
करियर मेला कार्यक्रम में नगर निरीक्षक बखत सिंह ठाकुर ने किया विद्यार्थियों का मार्गदर्शन
अजयगढ़ ब्यूरो.पन्ना। अजयगढ़ तहसील अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदी में आयोजित करियर मेला कार्यक्रम के अंतर्गत आज अजयगढ़ नगर निरीक्षक श्री बखत सिंह ठाकुर जी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को करियर से संबंधित महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायक मार्गदर्शन प्रदान किया।
अपने उद्बोधन में नगर निरीक्षक श्री ठाकुर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे कच्ची मिट्टी के समान होते हैं। मिट्टी से ही चिलम भी बनती है और दीपक भी—यह हमारे प्रयास, संस्कार और दिशा पर निर्भर करता है कि हम क्या बनते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को दीपक बनने का प्रयास करने, अर्थात समाज और देश के लिए प्रकाश फैलाने वाला नागरिक बनने की प्रेरणा दी। साथ ही बच्चों को अपराधों से दूर रहने की नशा से दूर रहने की सोशल मीडिया में सावधानी हेतु मार्गदर्शन किया
उनके प्रेरक विचारों से विद्यार्थियों में विशेष उत्साह, उमंग और सकारात्मक ऊर्जा देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पूरे मनोयोग से उनके विचारों को सुना और आत्मसात किया।
उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने डॉक्टर राजा भैया अहिरवार श्री अवध किशोर भुर्जी शिक्षक श्री अब्दुल अफजल खान,श्री महेश पटेल,करियर नोडल श्री सुरेंद्र लोध, श्री कमलेश लोध,श्री विकाश कोरी,श्री रामप्रकाश अहिरवार, सहायक करियर नोडल श्री सौरभ मिश्रा एवं श्री हिमांशु तिवारी श्री हिमाचल सिंह श्री रज्जाक अली श्री महेंद्र Mishra गणेश विश्वकर्मा प्रवेश रामपुरिया शिवांगी गुप्ता प्रियंका शर्मा प्रियंका मिश्रा प्रांजल गुप्ता अर्चना पुरोहित मुन्ना लाल अहिरवार समीम खान सतीश गुप्ता, अमित मिश्रा का विशेष योगदान रहा कार्यक्रम में विकासखंड समन्वय श्री विकास मिश्रा द्वारा करियर से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां बच्चों को दी कार्यक्रम शिक्षक गणेश विश्वकर्मा विकास sar प्रवेश रामपुरिया मुन्नालाल अहिरवार को सम्मानित किया गया बच्चों द्वारा कागज से निर्मित मनमोहन गुलदस्ते मुख्य अतिथि महोदय को भेंट किए।
Tag:
Aapka News Star, sports news, public news, MP jansampark, breaking news, Ajayagrh local news, TI Ajaygarh police station, Social Media news, google

