Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्य प्रदेश: 04 फरवरी 2026
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
ब्यूरो.पन्ना। पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा विद्यार्थियों एवं युवाओं को किया गया जागरूक, सड़क सुरक्षा के महत्व पर दिया संदेश
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन कलेक्टर पन्ना श्रीमती ऊषा परमार की उपस्थिति टाऊन हॉल पन्ना में संपन्न हुआ। इस अवसर पर कलेक्टर पन्ना एवं पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने वाले ट्रैफिक वार्डन, युवाओं एवं विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
पन्ना: जिले में सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा आम नागरिकों में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से, पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वन्दना चौहान के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस पन्ना द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के अंतर्गत दिनांक 01 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक जिले में व्यापक स्तर पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस अभियान के अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं आमजनमानस को यातायात व सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु निरंतर नवाचार करते हुए विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
Tag:
Aapka News Star, sports news, public news, MP jansampark, Panna PRO, panna collector Usha parmar, viral news, MP jansampark, Panna collector Usha parmar


