'

सागर संभाग: छात्रावासों में शत प्रतिशत सीटों में प्रवेश हेतु अभी से तैयारी करें-कमिश्नर

Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: 04 फरवरी 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)

छात्रावासों में शत प्रतिशत सीटों में प्रवेश हेतु अभी से तैयारी करें-कमिश्नर

परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करें-कमिश्नर

छात्रावासों के सौंदर्यीकरण  और मरम्मत का कार्य प्राथमिकता के साथ कराएं-कमिश्नर

अनुसूचित जाति एवं जनजाति बस्ती विकास के कार्य तेजी से पूर्ण कराएं-कमिश्नर

कमिश्नर ने की शिक्षा विभाग एवं जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा

ब्यूरो.सागर संभाग। कमिश्नर सागर संभाग श्री अनिल सुचारी ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग द्वारा संचालित छात्रावासों में शत प्रतिशत सीटों पर छात्र-छात्राओं के प्रवेश के लिए अभी से तैयारियां करने के निर्देश सागर संभाग के सभी जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्तों और जिला शिक्षा अधिकारियों को दिए है।

कमिश्नर ने कहा है कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए संचालित छात्रावासों के शत प्रतिशत सीटों में प्रवेश के लिए अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के छात्र-छात्राओं के प्रोफाइल अभी से तैयार करें तथा छात्र-छात्राओं को छात्रावासों में प्रवेश के लिए सतत रूप से प्रोत्साहित करें। कमिश्नर ने कहा है कि आगामी शिक्षा सत्र में छात्रावासों में प्रवेश हेतु कोई भी सीट रिक्त नहीं रहे इसके लिए सतत रूप से प्रयास होना चाहिए। कमिश्नर ने उक्त निर्देश आज जनजातीय कार्य विभाग की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए।

कमिश्नर ने कहा कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के छात्र-छात्राओं के अध्ययन के लिए शासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं की जानकारी सागर संभाग के दूर दराज क्षेत्रों में रहने वाले छात्र-छात्राओं और उनके परिजनों तक पहुंचना चाहिए इसके प्रयास शिक्षा विभाग और जनजातीय कार्य विभाग के मैदानी अधिकारी करें।

 बैठक में चालू शिक्षा सत्र में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं सहित अन्य परीक्षाओं की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षाओं में नकल के प्रकरणों को रोकने के लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि सागर संभाग के सभी जिलों में नकल रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम होना चाहिए।

बैठक में कमिश्नर ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के विद्यार्थीयों के लिए संचालित छात्रावासों के सुदृढीकरण योजना की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सागर संभाग में छात्रावासों के सुदृढीकरण का कार्य सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ कराएं। कमिश्नर ने कलेक्टर दमोह, टीकमगढ़ से दूरभाष पर चर्चा करते हुए निर्देश दिए कि छात्रावासों के सुदृढीकरण के लिए शासन से प्राप्त राशि का उपयोग समय सीमा में सुनिश्चित कराएं। कमिश्नर द्वारा निवाड़ी, टीकमगढ़ और दमोह जिले में छात्रावास सुदृढीकरण योजना में अपेक्षित कार्य नही होने पर नाराजगी व्यक्त की गई तथा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि छात्रावास सुदृढीकरण योजना के कार्य आगामी 15 दिवसों में प्रारंभ कराना सुनिश्चित किया जाए। बैठक में कमिश्नर ने छात्रावासों की साज-सज्जा के लिए शासन से प्राप्त राशि का शत प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित करने का निर्देश अधिकारियों को दिए तथा कहा कि छात्रावासों की साज-सज्जा और सौंदर्यीकरण का कार्य प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित कराएं।

बैठक में कमिश्नर द्वारा अनुसूचित जाति एवं जनजाति बस्ती विकास योजना की जिलेवार समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति बस्ती विकास योजना के कार्यों का चयन कर और संपूर्ण प्रक्रियाएं पूर्ण कर अनुसूचित जाति एवं जनजाति बस्ती विकास योजना के कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ प्रारंभ कराएं और निर्माण कार्यों को समय सीमा में पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।

बैठक में कमिश्नर ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के छात्र-छात्रओं के लिए संचालित आवासीय योजना की प्रगति की जिलेवार समीक्षा करते हुए कहा कि आवासीय योजना के तहत अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के छात्र-छात्राओं को सहजता से सहायता राशि मुहैया कराएं। बैठक में कमिश्नर ने अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना, आदि कर्मयोगी योजना के कार्यों की भी समीक्षा की। बैठक में संयुक्त आयुक्त विकास श्री राकेश शुक्ला, आदिमजाति कल्याण विभाग एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Tag:

Aapka News Star, sports news, public news, MP jansampark, Panna PRO, panna collector Usha parmar, viral news, MP police, sagar MP news Nivedita Naidu,

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने