Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्य प्रदेश: 04 फरवरी 2026
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
संभाग कमिश्नर ने स्काउट गाइड शिक्षक एवं एनसीसी कैडेट को किया सम्मानित।
स्काउट गाइड का उच्चस्तरीय परीक्षा कोर्स पूर्ण कर सागर का गौरव देश भर में बढ़ाया।
ब्यूरो.सागर संभाग। संभाग कमिश्नर श्री अनिल सुचारी ने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर स्काउट गाइड शिक्षक एवं एनसीसी कैडेट को सम्मानित किया। संभाग कमिश्नर श्री अनिल सुचारी ने कहा कि सागर जिले के लिए यह गौरव की बात है कि जब स्काउट गाइड एवं NCC की शिक्षक एवं क्रेडिट लगातार अपना सर्वोच्च प्रदर्शन कर सागर संभाग का नाम रोशन कर रहे हैं संभाग कमिश्नर श्री अनिल सुचारी ने
मध्य प्रदेश से सागर की गाइड कैप्टन श्रीमती दुर्गा गोवा, छिरारी एवं कृष्णा साहू चितौरा, फ्लॉक सेक्शन से मंजू लता सोनी ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित स्काउट गाइड का उच्चस्तरीय परीक्षा कोर्स हिमालय वुड-बैज सफलतापूर्वक पूर्ण कर हिमालय वुड बैज प्रमाण पत्र, पार्चमेंट, पिन एवं राष्ट्रीय ट्रेनिंग सेंटर ब्राउन स्कार्फ प्राप्त कर सागर प्रदेश, संभाग एवं जिले का गौरव देश भर में बढ़ाया इस प्रदर्शन के लिए आज उनको सम्मानित करने कर में गौरांवित हो रहा हूं । राज्य सचिव स्काउट बी एल शर्मा, राज्य आयुक्त गाइड जानकी सिंह, संचालक लोक शिक्षण सागर एस पी बिसेन एवं समस्त सहायक संचालक लोक शिक्षण सागर, सागर जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन, संभागीय सहायक राज्य संगठक कंचन सिंह, सागर जिला स्काउट डी ओ सी चंद्रभान लोधी, जिला स्काउट गाइड सचिव लीलाधर अहिरवार संभाग एवं जिले के समस्त पदाधिकारियों ने शुकामनाएँ दी।संदीपनी एम एल बी क्रमांक 1 सागर विद्यालय के जूनियर NCC गर्ल कैडेट गौरी सोनी ने ऑल इंडिया थल सैनिक कैंप शूटिंग में राष्ट्रीय स्तर दिल्ली में चयन हुआ। कैडेट कामना पांडे इंटर ग्रुप शूटिंग ग्वालियर ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया।
संदीपनी एम एल बी क्रमांक 1 की 4 जूनियर गर्ल कैडेट का चयन अमरकंटक ट्रेनिंग कैंप में हुआ जहां उन्होंने सागर ग्रुप 7 mpgbh ncc का प्रतिनिधित्व किया। विद्यालय की शिक्षिका स्मिता मिश्रा एवं प्रभारी ncc अधिकारी ने राज्य स्तरीय शैक्षणिक संगोष्ठी भोपाल में सहभागिता दी। संगोष्ठी के नयी शिक्षा नीति 2020 पर अपने विचार रखकर सागर जिले का प्रतिनिधित्व किया।
Tag:
Aapka News Star, sports news, public news, MP jansampark, Panna PRO, panna collector Usha parmar, viral news, MP police, Sagar MP news, Viral blog,


