'

अजयगढ़ पन्ना: अतिथि शिक्षक संघ अजयगढ़ द्वारा अनुविभागीय अधिकारी महोदय अजयगढ़ को ज्ञापन सौंपा गया

Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: 05 फरवरी 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)

अतिथि शिक्षक संघ अजयगढ़ द्वारा अनुविभागीय अधिकारी महोदय अजयगढ़ को ज्ञापन सौंपा गया

ब्यूरो.पन्ना। अतिथि शिक्षक संघ द्वारा अनुविभागीय अधिकारी महोदय अजयगढ़ जिला पन्ना माननीय मुख्यमंत्री महोदय मध्य प्रदेश आपसे निवेदन है कि हम अतिथि शिक्षक मध्य प्रदेश में विगत 18 वर्षों से अल्प मानदेय में कार्य कर रहे हैं इसी आशा और उम्मीद में कि हम अनुभव योग्यता D.ed, B ed, शिक्षक परीक्षा उत्तीर्ण होने के बावजूद नियमित शिक्षक बनेंगे। लेकिन अभी तक नहीं बन पाए हैं। अब आपसे करबद्ध निवेदन है कि निम्न मांगों पर विचार करते हुए अतिथि शिक्षकों को शिक्षक बनाया जाए। 

अतिथि शिक्षकों की विभिन्न मांगे

1 मध्य प्रदेश में 10 वर्ष पूर्ण करने वाले अतिथि शिक्षकों को नियमित शिक्षक बना दिया जावे 

2 वर्तमान में अतिथि शिक्षकों का मानदेय वर्ग 3 ₹30000 वर्ग दो ₹40000 व वर्ग एक का मानदेय ₹50000 किया जावे ताकि अतिथि शिक्षक पर कार्य करने वाले लोगों के परिवारों का भरण पोषण हो सके। 

3 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में अतिथि शिक्षकों को न्यूनतम उत्तीर्ण अंक 40% किया जावे। 

4 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में मेरिट में बोनस के अंक 1 वर्ष के पांच अंक तथा अधिकतम 50 अंक दिए जाएं। 

5 अतिथि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में एक सत्र में न्यूनतम 100 दिवस कार्य करने पर 10 अंक एवं अधिकतम 180 अंक स्कोर कार्ड में जोड़े जाएं ताकि पूर्व से कार्यरत लोग अतिथि शिक्षक बन सके। 

6 सत्र 2022/23, 2023/24 एवं 2024/25 मैं किन्हीं कारणों से बाहर हुए अतिथि शिक्षक जो कि वर्तमान में कहीं भी अतिथि शिक्षक पद पर कार्यरत नहीं है उनकी सूची संकुल प्राचार्य कार्यालय से प्राप्त कर रिक्त पदों पर उनका समायोजन किया जावे।

7 जिस अतिथि शिक्षक ने जितने वर्ष अतिथि शिक्षक के रूप में कार्य किया है शिक्षक भर्ती में उतने ही वर्ष की उम्र में छूट दी जाए यह अधिकतम 18 वर्ष की उम्र में छूट दी जाए। 

8 अतिथि शिक्षक भर्ती में प्रभारी सी ए सी बी ए सी एवं बीआरसीसी या निर्वाचन कार्य कर रहे शिक्षक जो कि विद्यालय में शैक्षणिक कार्य हेतु अनुपलब्ध हैं जिसमें शैक्षिक कार्य प्रभावित होता है ऐसी स्थिति में अतिथि शिक्षक रखे जाएं।

9 महिला अतिथि शिक्षकों को मातृत्व अवकाश प्रसूति अवकाश संवैतनिक दिया जाए।

10 अतिथि शिक्षक को एक वर्ष में CL या OL प्रदान किए जाएं।

11 ऐसे अतिथि शिक्षकों जो कि कभी किसी भी शिक्षक भर्ती परीक्षा जैसे 2005 2008 2011 2018 2023 की कोई भी एक परीक्षा उत्तीर्ण हो तथा DED, BED हो उसे अनुभव के आधार पर नियमित शिक्षक बनाया जाए। 

12 शैक्षणिक सत्र में 2026-27 में अतिथि शिक्षक भर्ती आदेश क्रमांक/अतिथि शिक्षक/2025 26/281 भोपाल दिनांक 3/9/ 2025 के अनुरूप ही आदेश जारी किया जाए।

13 यदि उक्त बिंदुओं को पूर्ण करना संभव न हो तो मध्य प्रदेश में अतिथि शिक्षकों की भर्ती बंद कर दी जाए एवं सभी रिक्त पदों पर नियमित शिक्षकों की भर्ती करवा दी जाए।

उपरोक्त ज्ञापन रोकने वालों में अतिथि शिक्षक संघ के अध्यक्ष संजय कुमार रैकवार अतिथि शिक्षक संघ अजयगढ़ कुमारी प्रीति गुप्ता कुमारी देवकली पटेल राजीव रैकवार सौरभ खरे सतीश चंद्र सोनी मोहम्मद वसीम खान अजय सिंह चौहान बेटा लाल यादव मनीष सेन श्रीपाल अहिरवार मोहम्मद वसीम खान शेख हलीम नाथूराम अहिरवार राजा बेटा पटेल जय राम राजेश कुशवाहा अनिल गुप्ता मुकेश रजक नेहा पटेल हरिशंकर लोध आदि उपस्थित रहे।

Tag:

Aapka News Star, sports news, public news, MP jansampark, Panna PRO, Guest teacher, Ajayagrh local news, Sarkari teacher vacancy, mp job, vypam job,


एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने