Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्य प्रदेश: 05 फरवरी 2026
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
पन्ना पुलिस द्वारा समूह बनवाकर सस्ते लोन का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।
ब्यूरो.पन्ना। आरोपियों द्वारा सुनवानी थाना क्षेत्र मे फर्जी फायनेंस लिमिटेड कम्पनी से लोन दिलाने का प्रचार प्रसार कर व पम्पलेट, फर्जी आई.डी. कार्ड दिखाकर ग्रामीण महिलाओ/पुरुषो को बनाया गया था ठगी का शिकार। आरोपियों के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल सहित फर्जी फायनेंस कम्पनी के कागजात, फॉर्म, आई.डी कार्ड एवं प्रचार-प्रसार हेतु प्रयुक्त सामग्री एवं ठगी की गई राशि की गई जप्त। पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशन में पन्ना पुलिस द्वारा फर्जी लोन के नाम पर ग्रामीणों से ठगी करने वाले गिरोह के विरुद्ध त्वरित, सुनियोजित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है। थाना सुनवानी क्षेत्र के ग्राम सिरसी पटना निवासी जनकराम कोरी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि कुछ अज्ञात व्यक्ति गांव में आकर स्वयं को हनुमान फाइनेंस कंपनी लिमिटेड का कर्मचारी बताते हुए ग्रामीणों को समूह (ग्रुप) बनाकर सस्ते ब्याज दर पर लोन दिलाने का लालच दे रहा था। आरोपी द्वारा गांव के 11 लोगों का समूह तैयार करवाया गया और लोन दिलाने के नाम पर फार्म भरवाकर आधार कार्ड, वोटर आईडी, बैंक खाता विवरण, पति-पत्नी के संयुक्त फोटो जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज प्राप्त किए गए। आरोपियों द्वारा प्रत्येक व्यक्ति से ₹2000/- शुल्क वसूल कर कुल 22 हजार रुपये लिये गये तथा तीन दिन में खातों में लोन राशि आने का आश्वासन दिया गया। निर्धारित समय में लोन राशि खातों में न आने तथा आरोपियों के मोबाइल नंबर बंद हो जाने पर ग्रामीणों को ठगी का अहसास हुआ। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वन्दना चौहान एवं एस.डी.ओ.पी पवई भावना दांगी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी सुनवानी निरी. हरवचन कुड़ापे के नेतृत्व मे विशेष पुलिस टीम गठित की गई एवं तकनीकी सहायता हेतु साइबर सेल पन्ना को निर्देशित किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा साइबर सेल से प्राप्त तकनीकी सहायता, डिजिटल इनपुट एवं मुखबिर सूचना के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए हटा, जिला दमोह से 02 संदिग्ध व्यक्तियों को अभिरक्षा में लिया गया। सघन एवं कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा समूह बनवाकर फर्जी लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करना स्वीकार करते हुये बताया की हमने एक अन्य साथी सोनू शर्मा के साथ मिलकर फर्जी लोन फायनेंस कर ठगी करने की योजना बनाई थी जिस हेतु हनुमान फायनेंस लिमिटेड एवं आर. गौतम कंपनी नाम से संबंधित फर्जी दस्तावेज फार्म एवं पम्पलेट तैयार किये थे फिर देहात क्षेत्र मे प्रचार प्रसार करने गये जो ग्राम सिरसी पटना जहां कम्पनी से सम्बंधित पम्पलेट आई.डी. कार्ड दिखाये एवं लोगों को समझाया फिर हमने लोगों को एकत्रित कर सस्ते ब्याज दर पर लोन देने के लिए फार्म भरवाकर आधारकार्ड, वोटर आईडी, बैंक खाता व पति पत्नी के ज्वाइंट दो फोटो मांगे थे एवं लोन फायनेंस कराने हेतु प्रत्येक व्यक्ति से 2000-2000/- रुपये लिये गये थे जो हमने आपस मे बांट लिये थे। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार करते हुये उनके कब्जे से 08 हजार रुपये नगदी 02 मोबाइल फोन एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल सहित फर्जी कम्पनी के कागजात, फार्म, आई.डी कार्ड एवं प्रचार प्रसार हेतु प्रयुक्त सामग्री जप्त की गई है। पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही की गई तथा गिरोह से जुड़े अन्य व्यक्तियों की तलाश जारी है आरोपियो द्वारा पन्ना सहित आसपास के जिलो मे भी इस प्रकार की घटना किया जाना स्वीकार किया गया जिसके सम्बंध मे जानकारी एकत्रित की जा रही है।
नाम पता आरोपी-
1. विष्णु कुमार पिता मानचंद कुमार जाटव उम्र 27 साल निवासी ग्राम बेरी थाना फरह जिला मथुरा (उ. प्र.)
2. बीरेन्द्र सिंह पिता वीधाराम सिंह उम्र 36 साल निवासी ग्राम बेरी थाना फरह जिला मथुरा (उ. प्र.)।।
जप्त सामग्री-
पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जे से 08 हजार रुपये नगदी 02 मोबाइल फोन एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल सहित फर्जी कम्पनी के कागजात, फार्म, आई.डी कार्ड एवं प्रचार-प्रसार हेतु प्रयुक्त सामग्री जप्त की गई है।
सराहनीय योगदान-
उक्त संपूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी सुनवानी निरी. हरवचन कुड़ापे, सउनि प्रेमलाल शर्मा, प्र.आर. अजेश वेदी, सेवक लाल, आर. भरत एवं सायबर सेल टीम पन्ना का सराहनीय योगदान रहा।।
Tag:
Aapka News Star, sports news, public news, MP jansampark, Panna PRO, panna police, SP Nivedita Naidu, cyber security, telegram task, Fake loans, scam,
