'

पन्ना मध्य प्रदेश: महिला उद्यमियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: 29 में जनवरी 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)

महिला उद्यमियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

ब्यूरो.पन्ना। उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना अंतर्गत कृषि विभाग के सभागार में स्वसहायता समूह की महिला उद्यमियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया गया। क्षमता निर्माण घटक अंतर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. आर.बी. सिंह ने प्रशिक्षण का शुभारंभ कर खाद्य प्रसंस्करण के विषय में महिला उद्यमियों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। केन्द्रीय महिला कृषि संस्थान भुवनेश्वर के डॉ. शिवम मिश्रा द्वारा भी महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। विभाग के सहायक संचालक पी.के. श्रीवास्तव ने अति महत्वाकांक्षी पीएमएफएमई योजना की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

महिला उद्यमियों को प्रशिक्षण के दौरान निर्मित उत्पाद की गुणवत्ता, पैकेजिंग व मार्केटिंग पर विशेष फोकस करने तथा समय-समय पर उद्यानिकी कार्यालय से आवश्यक जानकारी व मार्गदर्शन प्राप्त करने की अपेक्षा की गई। उद्यानिकी अधिकारी संजीत सिंह बागरी ने कार्यक्रम संचालन के साथ ही विभिन्न फलों, सब्जियों, मसाले, अनाज इत्यादि के प्रसंस्करण से बनने वाले उत्पाद जैसे आंवला मुरब्बा, च्यवनप्राश, कैन्डी आदि की निर्माण विधि से अवगत कराया। महिला उद्यमियों को टीए डीए सहित 250 रूपए की नगद राशि का भुगतान किया गया। साथ ही पन्ना में स्थापित आटा मिल का भ्रमण भी करवाया गया। कार्यक्रम में उद्यानिकी अधिकारी धर्मेन्द्र सिंह, सोनाली असाटी एवं निधि बागरी भी उपस्थित रहीं।

Tag:

AAPKA News Star, sports news, public news, MP jansampark, Panna PRO, panna collector Usha parmar, viral news, MP news, panna local news, latest news, 


एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने