Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्य प्रदेश: 29 में जनवरी 2026
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
कृषि विज्ञान केन्द्र में दो दिवसीय मशरूम प्रशिक्षण संपन्न
छात्रों और किसानों ने सीखे स्वरोजगार के गुर
ब्यूरो.पन्ना। कृषि विज्ञान केन्द्र पन्ना में रावे छात्रों और किसानों के उज्ज्वल भविष्य और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण का गुरूवार को सफल समापन हुआ। प्रशिक्षण में छात्रों और क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर प्रशिक्षण पूर्ण किया। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. पी.एन. त्रिपाठी ने लघु एवं सीमांत कृषकों के लिए अतिरिक्त आय के स्रोत के रूप में मशरुम की खेती करने के साथ ही कुपोषित महिलाओं एवं बच्चों को अच्छा पोषण प्राप्त करने हेतु मशरुम के सेवन करने की भी सलाह दी।
प्रशिक्षण के पहले दिन वैज्ञानिक डॉ. आर.के. जायसवाल ने प्रशिक्षणार्थियों को मशरूम की विभिन्न किस्मों जैसे ऑयस्टर, बटन, मिल्की और पैडी स्ट्रॉ मशरूम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। डॉ. जायसवाल ने मशरूम की खेती के लिए आवश्यक बारीकियों पर प्रकाश डालते हुए मशरूम के लिए सटीक तापमान और आर्द्रता के महत्व, उत्पादन के दौरान स्वच्छता और संक्रमण से बचाव, मशरूम से पाउडर और अन्य उत्पाद बनाना एवं मशरूम के सेवन से होने वाले शारीरिक फायदों और पोषक तत्वों के बारे में भी विस्तार से समझाया। व्यवहारिक प्रशिक्षण पर जोर दिया गया और बारीकियां सिखाई गईं। सर्वप्रथम भूसे को जीवाणुरहित करने के लिए फॉर्मेलिन एवं कार्बेन्डाजिम फफूंदनाशक का इस्तेमाल कर पानी में 12 से 16 घंटे तक भिगोकर रखा गया। अगले दिन उपचारित भूसे को प्लास्टिक बैग में भरकर मशरूम के बीज यानी स्पान को वैज्ञानिक पद्धति से मिलाया गया। तैयार किए गए बैग को विधिवत रूप से मशरूम उत्पादन इकाई में रखा गया। यह दो दिवसीय प्रशिक्षण न केवल छात्रों के शैक्षणिक विकास में सहायक सिद्ध होगा, बल्कि उन्हें और स्थानीय किसानों को भविष्य में मशरूम उत्पादन को एक लाभकारी व्यवसाय के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित करेगा। कार्यक्रम में वैज्ञानिक डॉ. रणविजय प्रताप सिंह, रितेश बागोरा एवं देशराज प्रजापति भी उपस्थित रहे और प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया।
Tag:
Aapka News Star, sports news, public news, MP jansampark, Panna PRO, panna collector Usha parmar, viral news, MP police, panna local news, latest news

