Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्य प्रदेश: 29 में जनवरी 2026
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
सामुदायिक पुलिसिंग के तहत पन्ना पुलिस एवं आधार एन.जी.ओ के सयुक्त तत्वाधान मे आयोजित “सृजन कार्यक्रम” का टाउन हॉल पन्ना मे भव्य समापन सम्पन्न।
ब्यूरो.पन्ना। पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वन्दना चौहन के मार्गदर्शन मे पन्ना पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत आयोजित 18 दिवसीय “सृजन कार्यक्रम” का समापन दिनांक 29 जनवरी 2026 को जगदीश स्वामी टाउन हॉल, पन्ना में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के ऐसे बच्चों एवं किशोरों को मुख्यधारा से जोड़ना रहा, जो विभिन्न कारणों से शिक्षा से वंचित रह गए थे, तथा उन्हें जागरूक, आत्मनिर्भर एवं सशक्त नागरिक के रूप में विकसित करना था। इस कार्यक्रम में पन्ना शहर के लगभग 80 बच्चों ने सहभागिता की।
समापन अवसर पर पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में शिक्षा किसी से दूर नहीं है। डिजिटल एवं ओपन सोर्स माध्यमों जैसे गूगल आदि के माध्यम से भी ज्ञान अर्जित किया जा सकता है। “हम अपना निर्माण स्वयं करते हैं” — यह समझते हुए बच्चों को आत्मनिर्भर बनने हेतु निरंतर प्रयास करना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को POCSO Act, किशोर न्याय अधिनियम, साइबर अपराध एवं सोशल मीडिया सुरक्षा, बाल अधिकार, महिला सशक्तिकरण, नशा निषेध, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, यातायात नियम एवं सड़क सुरक्षा, भारतीय न्याय संहिता सहित विभिन्न सामाजिक एवं कानूनी विषयों की जानकारी दी गई। साथ ही, चित्रकला, स्केचिंग, मार्शल आर्ट, वर्ली आर्ट का अभ्यास एवं नेतृत्व क्षमता, जीवन कौशल, अनुभव साझा करना एवं पुलिस विभाग की प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।
समापन समारोह में पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा सहभागिता करने वाले लगभग 80 बच्चों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए तथा सृजन कार्य़क्रम मे सक्रिय भूमिका निभाने वाले पुलिस अधिकारियों, आधार एन.जी.ओ. के सदस्यो एवं अन्य विधाओं के विशेसज्ञो को शील्ट एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया एवं बच्चो को उपहार स्वरूप ड्रेस प्रदान की गई।
कार्यक्रम में, रक्षित निरीक्षक पन्ना खिलावन सिंह कंवर, यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक नीलम लक्ष्यकार, थाना प्रभारी निरी. रोहित मिश्रा ,महिला थाना प्रभारी निरी. फूल कुमारी , आधार एन.जी.ओ. के सदस्य, एवं समाजसेवी सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सूबेदार संजय सिंह जादौन, प्र.आर. इमरान खान एवं भान सिंह यादव द्वारा मास्टर ट्रेनर की भूमिका निभाते हुए बच्चों को मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
Tag:
Aapka News Star,Breaking news, panna local news, latest news, Political News, panna collector Usha parmar, Panna police Nivedita Naidu, panna PRO, MP


