'

पन्ना मध्य प्रदेश: जिला सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक...

 Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: 29 में जनवरी 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)

जिला सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक...

ब्यूरो.पन्ना। कलेक्टर ऊषा परमार की अध्यक्षता में गत मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर दुर्घटनाओं पर रोकथाम सहित विभिन्न स्थानों पर सड़क मरम्मत एवं नागरिकों की जीवन रक्षा के लिए विभिन्न उपाय और अनिवार्य रूप से हेल्मेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन पर चर्चा हुई।

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में एनएच 39 मड़ला घाटी में बार-बार लगने वाले जाम की स्थिति से बचाव के दृष्टिगत स्थाई रूप से इस समस्या के निराकरण के निर्देश दिए गए।  स्मृति वन बेरियल के निकट ब्लिंकर एवं ओवरटेक प्रतिबंध का संकेतक बोर्ड लगवाने सहित शहर में चार ऑटो स्टैंड की स्थापना और चिन्हित 6 ब्लैक स्पॉट पर भी वांछित कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया। सड़कों पर निर्धारित स्थल पर गड्ढे भरवाने तथा बायपास जिला सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक।

Tag:

Aapka News Star, sports news, public news, MP jansampark, Panna PRO, panna collector Usha parmar, Safety meetings, Panna local News, political news


एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने