'

Breaking News-पन्ना मध्य प्रदेश: पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली एवं यातायात रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना।

Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: जनवरी 232026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)

पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली एवं यातायात रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना।

रैली के माध्यम से आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन, हेलमेट के अनिवार्य उपयोग तथा सुरक्षित वाहन संचालन, राहवीर योजना के प्रति किया गया जागरूक।

ब्यूरो.पन्ना। पुलिस मुख्यालय पी.टी.आर.आई. भोपाल के आदेशानुसार प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से “सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा” थीम पर दिनांक 01 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज दिनांक 23 जनवरी 2026 को पन्ना पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने हेतु जागरूकता रैली एवं यातायात रथ का आयोजन किया गया।

पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू द्वारा जागरूकता रैली एवं यातायात रथ को हरी झंडी दिखाकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पन्ना से रवाना किया गया।

उक्त जागरूकता रैली अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वंदना चौहान के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों एवं मुख्य चौराहों से होते हुए यातायात थाना पन्ना पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के माध्यम से आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन, हेलमेट के अनिवार्य उपयोग तथा सुरक्षित वाहन संचालन के प्रति जागरूक किया गया।

यातायात रथ की डिजिटल स्क्रीन के माध्यम से सड़क सुरक्षा से संबंधित वीडियो प्रदर्शित किए गए, वहीं अनाउंसमेंट के माध्यम से दोपहिया वाहन चालकों को बिना हेलमेट वाहन न चलाने एवं यातायात नियमों का पालन करने हेतु संदेश दिया गया।

उक्त रैली यातायात थाना प्रभारी रक्षित निरीक्षक नीलम लक्ष्यकार के नेतृत्व में निकाली गई, जिसमें 200 से अधिक पुलिस अधिकारी/कर्मचारी, एन.सी.सी. कैडेट्स एवं स्कूल–कॉलेजों के छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

रैली के दौरान आमजन को “राहवीर योजना” के संबंध में भी बैनर एवं पोस्टर के माध्यम से जागरूक किया गया। साथ ही रैली में शामिल पुलिसकर्मी, एन.सी.सी. कैडेट्स एवं छात्र-छात्राओं द्वारा यातायात नियमों से संबंधित जागरूकता संदेशों वाली तख्तियां हाथों में लेकर आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा का महत्वपूर्ण संदेश दिया गया।

Tag:

Aapka News Star, sports news, public news, MP jansampark, Panna PRO, panna collector Usha parmar, Road safety, Safe driving, Breaking news, viral news

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने