Editor in Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्य प्रदेश: जनवरी 09, 2026
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
खुरई में मुख्यमंत्री डॉ. यादव लगभग 300 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का प्रस्तावित खुरई आगमन 10 जनवरी को
खुरई में मुख्यमंत्री डॉ. यादव लगभग 300 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन।
खुरई ब्यूरो.सागर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 10 जनवरी 2026 को सागर जिले के तहसील मुख्यालय खुरई में प्रवास प्रस्तावित है। प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खुरई में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खुरई में आयोजित समारोह में लगभग 312 करोड़ की लागत के 86 निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। जिसमें 165 करोड़ की लागत के 38 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 147 करोड़ की लागत के 48 विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।
Tag:
Aapka News Star,Ansh media, Sagar MP news, khurayi Sagar MP news, panna local news, latest news, Political News, CM Mohan Yadav, MP news, public news,
