Editor in Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्य प्रदेश: जनवरी 09, 2026
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई गणतंत्र दिवस की तैयारी बैठक...।
ब्यूरो.पन्ना। जिले में आगामी 26 जनवरी को 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लासपूर्वक एवं गरिमामय ढंग से मनाया जाएगा। इस संबंध में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में गणतंत्र दिवस की तैयारी बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर ऊषा परमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में अधिकारियों को गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह के लिए आवश्यक दायित्व सौंपे गए। बताया गया कि शासकीय कार्यालयों में ध्वज संहिता का पालन कर सुबह 8 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। जिला मुख्यालय पर स्थानीय पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा सुबह 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली जाएगी। इस दौरान आयोजन स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाओं सहित कार्यक्रम संचालन और तहसील व विकासखण्ड स्तर पर भी कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में निर्देश दिए गए।
मुख्य कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं लोकतंत्र सेनानी का सम्मान भी होगा। बैठक में गणतंत्र दिवस समारोह पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन, विभिन्न समितियों के गठन, साफ-सफाई व्यवस्था, झांकियों की तैयारी, कार्यालय प्रमुखों द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोकसेवकों के नाम अनिवार्यतः 23 जनवरी तक प्रेषित करने तथा अंतिम रिहर्सल के संबंध में एवं अनुभाग स्तर पर बैठक आयोजन के निर्देश भी दिए गए। गणतंत्र दिवस पर शासकीय भवनों व ऐतिहासिक महत्व के स्थानों पर रोशनी भी की जाएगी। गणतंत्र दिवस की संध्या पर टाउन हॉल में भारत पर्व का आयोजन भी किया जाएगा। बैठक में पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू, जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी सहित अपर कलेक्टर मधुवंतराव धुर्वे तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण भी मौजूद थे।
Tag:
Aapka News Star, , sports news, public news, MP jansampark, Panna PRO, panna collector Usha parmar, viral news, MP police, panna local news, latest
