'

पन्ना मध्य प्रदेश: कलेक्टर ने ली टीएल बैठक, दिए निर्देश

Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: 28 जनवरी 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)

कलेक्टर ने ली टीएल बैठक, दिए निर्देश

ब्यूरो.पन्ना। कलेक्टर ऊषा परमार ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक ली और विभागीय अधिकारियों को विभिन्न प्रकरणों पर तत्परतापूर्वक समय सीमा में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। टीएल बैठक में सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के संबंध में समस्त विभागों को प्रत्येक सप्ताह प्रभावी कार्यवाही तथा आवश्यक मामलों में वरिष्ठ कार्यालय को समय पूर्व पत्राचार एवं मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए निर्देशित किया गया। जिला कलेक्टर ने प्रत्येक माह की 15 तारीख तक अनिवार्यतः अधिकतम प्रकरणों के निराकरण के निर्देश दिए। साथ ही नॉट अटेंड शिकायत की स्थिति पर अविलंब निर्धारित जुर्माना राशि जमा कराने तथा निरंतर लापरवाही की स्थिति में विभाग के प्रमुख सचिव को कार्यवाही का प्रस्ताव भेजने की चेतावनी भी दी। इस अवसर पर जिला संयोजक को वनाधिकार संबंधी मामलों के निराकरण के लिए विकासखण्डवार बैठक के आयोजन, सेवानिवृत्त लोकसेवकों के लंबित स्वत्वों के निराकरण के लिए समक्ष में बुलाकर समय पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने, आकांक्षी ब्लॉक अजयगढ़ में प्राथमिकता के साथ विभागीय योजना व गतिविधियों के क्रियान्वयन सहित पाइपलाइन मरम्मत और लीकेज सुधार तथा शहर के बायपास से अविलंब कचरा हटवाने एवं साप्ताहिक रविवारीय सब्जी मॉर्केट में अवैध रूप से अतिक्रमण के मामलों पर नियमित रूप से सख्त कार्यवाही के निर्देश भी दिए गए।

कलेक्टर श्रीमती परमार ने कहा कि विभिन्न निर्माण कार्य स्थल पर संबंधित विभाग द्वारा निर्माण कार्य संबंधी बोर्ड और संपर्क नंबर प्रदर्शित करने संबंधी पूर्व में जारी आदेश का पालन सुनिश्चित करवाया जाए। निर्माण कार्य स्थल पर निरीक्षण पुस्तिका भी रखें। समस्त जनपद पंचायत सीईओ को ग्राम पंचायतों में एसडीएम एवं तहसीलदार से समन्वय कर खेल मैदान एवं श्मशान घाट के प्रस्ताव प्रस्तुत करने, जल जीवन मिशन अंतर्गत खोदी गई सड़कों के ठेकेदार द्वारा तत्काल मरम्मत करवाने तथा पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा संचालित अभियान अंतर्गत टीकाकरण एवं अन्य विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान करने तथा जागरूकता शिविर के आयोजन और आकांक्षी ब्लॉक में संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत समयावधि में विभाग स्तर पर अपेक्षित कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी एवं अतिरिक्त सीईओ अशोक चतुर्वेदी सहित अपर कलेक्टर मधुवंतराव धुर्वे एवं अन्य विभागों के अधिकारीगण भी उपस्थित थे।

Tag: 

Aapka News Star, sports news, public news, MP jansampark, Panna PRO, panna collector Usha parmar, TAL meetings, political news, viral news, MP news, 

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने