'

मध्य प्रदेश: ग्राम बघवार कलां के घनश्याम सिंह लोधी सहायक प्राध्यापक पद पर चयनित, रसायन शास्त्र विषय में पाई शानदार सफलता...

Editor in Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: दिसम्बर 122025

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)

ग्राम बघवार कलां के घनश्याम सिंह लोधी सहायक प्राध्यापक पद पर चयनित, रसायन शास्त्र विषय में पाई शानदार सफलता...

मध्य प्रदेश।मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) 2022 द्वारा आयोजित सहायक प्राध्यापक परीक्षा में ग्राम बघवार कलां, तहसील रैपुरा, जिला पन्ना के घनश्याम सिंह लोधी ने रसायन शास्त्र विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता प्राप्त की है। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि पूरे ग्राम, समाज और जिले के लिए गर्व का विषय बनी हुई है।

ग्राम बघवार कलां के युवा और प्रतिभाशाली घनश्याम सिंह लोधी, जो स्वर्गीय दुलीचन्द लोधी के नाती तथा विजय सिंह उर्फ़ बबलू लोधी के सुपुत्र हैं, ने कठिन प्रतियोगी परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त करते हुए सहायक प्राध्यापक (Assistant Professor) पद के लिए चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

घनश्याम की इस सफलता ने उनके परिवार में हर्ष का माहौल बना दिया है। गांववासियों और समाजजन में भी खुशी की लहर है, क्योंकि यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनकर सामने आई है। उनकी मेहनत, समर्पण और निरंतर अध्ययन का परिणाम है कि उन्होंने रसायन शास्त्र जैसे चुनौतीपूर्ण विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने सपने को साकार किया।

लक्ष्य संगठन पन्ना जिला सहित पूरे क्षेत्र ने घनश्याम सिंह लोधी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। संगठन के सदस्यों का कहना है कि घनश्याम की इस उपलब्धि से ग्रामीण युवाओं में शिक्षा के प्रति नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच का संचार होगा।

घनश्याम सिंह लोधी का चयन साबित करता है कि लगन, दृढ़ इच्छाशक्ति और निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। परिवार और समाज को उनसे बड़ी उम्मीदें हैं कि वे आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य कर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित करते रहेंगे।।

Tag:

Aapka News Star, sports news, Political News, panna collector Usha parmar, MP jansampark, Google trends, viral news, MP news, Panna PRO, breaking news

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने