'

अजयगढ़ पन्ना मध्यप्रदेश: भीमराव अंबेडकर जी के परिनिर्वाण पर आदिवासी युवाओं द्वारा दी गई श्रृद्धांजलि...

Editor in Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: दिसम्बर 072025

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)

भीमराव अंबेडकर जी के परिनिर्वाण पर आदिवासी युवाओं द्वारा दी गई श्रृद्धांजलि...

अजयगढ़ ब्यूरो.पन्ना।भारतीय संविधान के निर्माता और शोषितों के मसीहा डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी का 6 दिसंबर 1956 को परिनिर्वाण (निधन) हुआ था, जिसे उनके अनुयायी 'काला दिवस' के रूप में मानते हैं । इसी संज्ञान में अजयगढ़ स्थित राजापुर वार्ड क्रमांक 08 में आदिवासी क्रांति सेना पन्ना,संगठन के तत्वाधान में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत 2 मिनट के मौन धारण करने के साथ हुई। उक्त कार्यक्रम का संचालन युवा नेतृत्वकर्ता पहाड़ सिंह के द्वारा किया गया जिसमें उन्होंने बाबा साहब की शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग का अनुशरण करते स्वयं आगे आकर समाज को आगे लाने की आवश्यकता पर जोर दिया। तो वहीं  पुराना पन्ना से अजय कोंदर द्वारा कार्यक्रम में निर्देशन की भूमिका निभाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्थानीय पार्षद ओमप्रकाश कोंदर  तथा विशिष्ट अतिथि रामकिशोर अहिरवार(सेवानिवृत प्राचार्य) रहे, जिसमें विशिष्ट अतिथि द्वारा बाबा साहब के जीवन की प्रेरणादाई घटनाओं का उल्लेख किया गया। संगठन के युवा कार्यकर्ता दीपेश कोंदर तथा देवेंद्र तथा अमित कोंदर के द्वारा बताया गया कि बाबा साहब जी ने अपना पूरा जीवन सामाजिक न्याय और स्वाभिमान के लिए समर्पित किया और इसी दिन वे इस दुनिया से विदा हुए। उन्होंने समाज के शोषित तथा अति पिछड़े वर्ग के उद्धार हेतु सदैव प्रयास किए हैं युवाओं को उनके मार्ग का अनुशरण करना चाहिए।

इस दौरान आदिवासी क्रांति सेना संगठन से चंद्रपाल,अनिल,पहलवान,दीपक,गोलू कोंदर,महेंद्र,प्रदीप,धीरेन्द्र,अमित,उपेन्द्र,देवेंद्र,बली,रामगोपाल,हजारी,ओमप्रकाश पार्षद, पहाड़ सिंह,छोटे राजा आदिवासी,दिनेश,दीपेश,अरविंद,वीरेंद्र, करन, गोविंद,राज, हिमांचल,नरेश,हेमंत कुमार,राजेंद्र,रोशन,अजय तथा स्थानीय निवासियों की गरिमामई उपस्थिति रही।

Tag:

Aapka News Star, Plus News, sport news, MP jansampark, Google trends, BR Ambedkar, Samvidhan, indipedance day 2026, Public news, breaking news, MP new

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने