Editor in Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्य प्रदेश: दिसम्बर 11, 2025
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
निर्वाचक नामावली विशेष गहन पुनरीक्षण पर राजनैतिक दलों की बैठक संपन्न...
ब्यूरो.पन्ना।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऊषा परमार की अध्यक्षता में गत मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय पन्ना में निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण, 2026 के संबंध में सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी मधुवंतराव धुर्वे एवं निर्वाचक पर्यवेक्षक उमाशंकर दुबे सहित जिले के प्रमुख राजनैतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को स्वच्छ, निष्पक्ष और समावेशी बनाने के लिए राजनैतिक दलों के साथ समन्वय स्थापित करना था। सभी उपस्थित दलों ने इस प्रक्रिया में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। बैठक की कार्यवाही, पंचनामा, फोटोग्राफ और मिनिट्स 11 दिसम्बर को निर्वाचन कार्यालय की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।
Tag:
Aapka News Star, sports News, Public news political News, breaking news, panna local news, latest news, MP jansampark, Google trends, viral news, MP
