'

मध्य प्रदेश: संभागायुक्त श्री सुचारी ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के संबंध में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से की चर्चा...

Editor in Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: दिसम्बर 152025

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)

संभागायुक्त श्री सुचारी ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के संबंध में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से की चर्चा...

सभी लोगों के नाम मतदाता सूची में आ जाएँ, शुद्ध मतदाता सूची बन जाए—इस कार्य में राजनीतिक दलों की महत्वपूर्ण भूमिका - संभागायुक्त श्री सुचारी...

मध्य प्रदेश।सभी लोगों के नाम मतदाता सूची में आ जाएँ, शुद्ध सूची बन जाए , इस कार्य में राजनीतिक दलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। आप अपने मतदान केंद्र स्तर के प्रतिनिधियों को प्रक्रिया के बारे में बताते रहें। कोई परेशानी या समस्या आने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी को बताएं। इस आशय की बात संभागायुक्त श्री अनिल सुचारी ने कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा के दौरान राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से चर्चा करते हुए कही। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं उप-जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अविनाश रावत, जॉइंट कलेक्टर आरती यादव, अमन मिश्रा विशेष रूप से मौजूद रहे।

संभागायुक्त श्री सुचारी ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा लोगों की समस्याएँ दूर करने के लिए टीमें बनाई गई हैं, जो लगातार काम कर रही हैं। लोगों की समस्याओं का निराकरण भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि किसी मतदाता का सूची में नाम नहीं है, तो इस दौरान अपना नाम जुड़वा सकते हैं।

संभागायुक्त श्री सुचारी ने एएसडीआर सूची प्राप्त दलों से जानकारी ली। सभी ने अवगत कराया कि सूची मिली है। जानकारी साप्ताहिक मिलने की बात भी बताई। उन्होंने कहा कि कोई समस्या हो तो बताएं, त्वरित उसका निराकरण सुनिश्चित कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि फॉर्म नंबर 6 और फॉर्म नंबर 8 कोई जमा करना चाहता है, तो किया जा सकता है। यह भी कहा कि राजनीतिक दल के पदाधिकारी कोई बात हो या कोई सुझाव हो, तो आप दे सकते हैं।

अपर कलेक्टर एवं उप-जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अविनाश रावत ने एस.आई.आर. प्रथम चरण गणना प्रपत्र का वितरण एवं संकलन, कुल मतदाताओं की संख्या, डिजिटाइजेशन, एस.आई.आर. में मतदाताओं की श्रेणी की जानकारी विधानसभा-वार विस्तार से प्रस्तुत की। उन्होंने निर्देशित गतिविधियों एवं उनके कार्य-प्रगति से भी अवगत कराया।

अपर कलेक्टर एवं उप-जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अविनाश रावत ने बताया कि सोशल मीडिया एवं प्रेस के माध्यम से मतदाताओं से अपील की गई एवं बीएलओ और मतदाताओं की समस्याओं का निराकरण किया गया। साथ ही ग्राम एवं वार्ड सभाओं के माध्यम से एएसडीआर, नो मैपिंग मतदाताओं का वाचन आदि के संबंध में बताया गया।

अपर कलेक्टर एवं उप-जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अविनाश रावत ने बताया कि मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन 23 दिसंबर, दावा एवं आपत्ति 23 दिसंबर से 22 जनवरी 2026, नोटिस एवं सुनवाई 23 दिसंबर से 14 फरवरी 2026 एवं अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी 2026 को किया जाएगा।

बैठक में राजनीतिक दलों के पदाधिकारी श्री रामेश्वर नामदेव, शैलेंद्र तोमर सहित संबंधित अधिकारी, चिह्नित बूथ लेवल अधिकारी और मास्टर ट्रेनर मौजूद रहे।

Tag:

आपका न्यूज़ स्टार, breaking news, aapka News Star, sports news, Political News, panna collector Usha parmar, Panna PRO, MP jansampark, Google trends 


एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने