'

पन्ना मध्य प्रदेश: राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन अंतर्गत 5 दिवसीय कृषि सखी प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ ।

Editor in Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: दिसम्बर 162025

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)

राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन अंतर्गत 5 दिवसीय कृषि सखी प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ ।

ब्यूरो.पन्ना।राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन अंतर्गत जिले में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को कृषि विज्ञान केंद्र पन्ना में कृषि सखियों के पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र पन्ना एवं परियोजना संचालक आत्मा, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग पन्ना के संयुक्त तत्वाधान में किया जा रहा है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के प्रमंडल सदस्य संजीव खरे ने सभी कृषि सखियों को संबोधित करते हुए बताया कि हम सभी को मृदा, पर्यावरण एवं मानव स्वास्थ्य को सही रखना है, तो प्राकृतिक खेती अपनाना जरुरी है। उपसंचालक कृषि ओ.पी. तिवारी ने कृषि सखियों को उनकी जिम्मेदारी की महत्ता को बताते हुए कहा कि आप जन जन तक प्राकृतिक खेती की विधा को पहुंचा सकती हैं। इसलिए प्रशिक्षण पूरी गंभीरता एवं ईमानदारी से प्राप्त करें। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. पी.एन. त्रिपाठी ने प्राकृतिक खेती के घटकों के बारे में बताया एवं खेती में सूक्ष्म जीवाणुओं के महत्ता के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। उन्होंने प्रतिभागियों को जैविक और प्राकृतिक खेती के सूक्ष्म अंतर के बारे में भी बताया।

केंद्र के प्राकृतिक खेती के नोडल अधिकारी डॉ. रितेश कुमार जायसवाल ने प्रशिक्षणार्थियों को राष्ट्रीय मिशन प्राकृतिक खेती के उद्देश्य के बारे में अवगत कराया तथा इसके मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की। कार्यक्रम में तरुण पाठक, सहायक संचालक कृषि एन.पी. प्रजापति, वैज्ञानिक डॉ. आर.पी. सिंह, रितेश बागोरा, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी जयचंद लोधी, बीटीएम शिवमंगल सिंह, पीपल साइंस इंस्टीट्यूट के विनोद निरंजन, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की की सहायक प्राध्यापक डॉ. रूपम शुक्ला सहित विभाग के अन्य कर्मचारी और कृषक सखियां उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन डॉ. आर.पी. सिंह द्वारा किया गया।

Tag:

Aapka News Star, sports news, Political News, panna collector Usha parmar, Panna PRO, MP jansampark, Google trends, viral news, MP news

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने