'

MP Weather: सिर्फ 800 km दूर मानसून, एमपी में इस दिन से होगी मूसलाधार बारिश

Editor in Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

 भोपाल, May 29, 2025


सिर्फ 800 km दूर मानसून, एमपी में इस दिन से होगी मूसलाधार बारिश

MP Weather: राजधानी भोपाल में इन दिनों भले ही प्री-मानसून की बारिश हो रही है। लेकिन मानसून अभी राजधानी से तकरीबन 800 किमी दूर है। मुंबई में मानसून आ चुका है। यह छत्तीसगढ़ के रायगढ़ और दंतेवाड़ा होते हुए आगे बढ़ेगा।

MP Weather: राजधानी भोपाल में इन दिनों भले ही प्री-मानसून की बारिश हो रही है। लेकिन मानसून(Monsoon 2025) अभी राजधानी से तकरीबन 800 किमी दूर है। मुंबई में मानसून आ चुका है। यह छत्तीसगढ़ के रायगढ़ और दंतेवाड़ा होते हुए आगे बढ़ेगा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार इसमें कुछ रुकावटें भी आ सकती हैं। हालांकि, सिस्टम इसी तरह सक्रिय रहे तो 10 जून के आसपास मानसून भोपाल में दस्तक दे सकता है।

प्रदेश में मानसून(Monsoon 2025)

की सामान्य तारीख 16 जून और भोपाल में 20 जून के आसपास है। आमतौर पर महाराष्ट्र से प्रदेश में मानसून आने में एक सप्ताह का समय लगता है, ऐसे में मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अभी बंगाल की खाड़ी में एक डिप्रेशन बनने जा रहा है, इससे मानसून को गति मिलेगी तो प्रदेश में पहले सप्ताह में ही मानसून की आमद हो सकती है।

पारा गिरा,गर्मी से राहत

राजधानी में मंगलवार रात्रि में तेज बारिश के बाद मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। बुधवार सुबह 8.30 बजे तक 6.2 मिमी बारिश दर्ज गई। अधिकतम तापमान 35.8 और न्यूनतम 24 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में 4.4 और न्यूनतम में 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

एक्सपर्ट व्यू

मानसून के लिए स्थितियां अनुकूल हैं। अभी बंगाल की खाड़ी में अति कम दबाव का क्षेत्र बना है। यह डिप्रेशन में तब्दील होगा। यह मानसून को बंगाल की खाड़ी ब्रांच को आगे बढ़ाएगा। ऐसे में दो तीन दिन ओडिशा, झारखंड, बिहार में आगे बढ़ने की संभावना है। आगे भी सिस्टम एक्टिव रहा तो प्रदेश में मानसून पहले सप्ताह में प्रवेश कर सकता है। इस बार जो परिस्थतियां बन रहीं हैं,उसमें समय से पहले मानसून आने की उम्मीद है।- एके शुक्ला, मौसम विशेषज्ञ


#Aapka News Star,

#public news,

#patrika news

#MP weather 

#panna local news

#bhopal news

#mansoon 2025

#political news

#breaking news

#latest news


एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने