Editor in Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star)
दिल्ली, Feb 09, 2025
दिल्ली चुनाव में AAP की हार के बाद आतिशी ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना को सौंपा इस्तीफा
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी की हार के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने आज उपराज्यपाल वीके को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।
Delhi Assembly Election Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी (AAP) की हार के बाद आतिशी (Atishi) ने रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। आतिशी ने आज (रविवार) को सुबह करीब 11 बजे राज निवास में उपराज्यपाल वीके सक्सेना (Vinai Kumar Saxena) को अपना इस्तीफा सौंप दिया। आतिशी ने पिछले साल सितंबर में अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद CM पद का कार्यभार संभाला था। वह सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित के बाद दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनीं थी।
इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला है और उसने 70 में से 48 सीटें जीतकर 27 साल बाद सत्ता में वापसी की है। दिल्ली विधानसभा चुनावों में AAP को भारी झटका लगा, क्योंकि वह केवल 22 सीटों पर ही सिमट गई। AAP को बाहर करके 27 साल बाद भाजपा राष्ट्रीय राजधानी में सत्ता में वापसी कर ली है।

Delhi Assembly Election Result, आम आदमी पार्टी, Vinai Kumar Saxena, अरविंद केजरीवाल, aapka news star, political news, सुषमा स्वराज,भारतीय जनता पार्टी