Editor in Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star) 1
छतरपुर, Jan 31, 2025
प्रयागराज कुंभ मेले में भगदड़ में शहर की शीला सोनी की मौत की भी पुष्टि
जिले के दूसरे श्रद्धालु की भी प्रयागराज महाकुंभ की भगदड़ में मौत की पुष्टि हुई है। शहर के लोधी कुइयां निवासी 65 वर्षीय शीला सोनी की भी भगदड़ की चपटे में आने से मौत हो गई। वहीं, बकस्वाहा के सुनवाहा गांव की हुकुमबाई लोधी का शव गांव आने पर अंतिम संस्कार किया गया है।
MP News: छतरपुर. जिले के दूसरे श्रद्धालु की भी प्रयागराज महाकुंभ की भगदड़ में मौत की पुष्टि हुई है। शहर के लोधी कुइयां निवासी 65 वर्षीय शीला सोनी की भी भगदड़ की चपटे में आने से मौत हो गई। वहीं, बकस्वाहा के सुनवाहा गांव की हुकुमबाई लोधी का शव गांव आने पर अंतिम संस्कार किया गया है।
65 वर्षीय शीला सोनी भी अपने परिवार के साथ कुंभ स्नान करने गई थीं। उनके परिवार के सदस्य बताते हैं कि मंगलवार को जब भगदड़ मची, तब शीला सोनी को भी दबाव का सामना करना पड़ा और इस दौरान उनकी मृत्यु हो गई। उनके परिवार में कुल 7 सदस्य थे, जो स्नान के लिए कुंभ मेला गए थे। शीला सोनी की बहू सुनीता ने बताया कि जैसे ही भगदड़ हुई, उन्होंने अपनी सास को खो दिया, जिससे परिवार के सदस्य शोक में डूब गए हैं।
हुकमबाई लोधी के परिवार के अनुसार वह अपनी बेटी दीपा लोधी (19) और बकस्वाहा के आसपास के 15 अन्य लोगों के साथ 27 जनवरी को प्रयागराज के कुंभ मेले के लिए गई थीं। मंगलवार की रात जब भगदड़ मची, तब हुकमबाई लोधी का संतुलन बिगड़ गया और वह गिर गईं। इसके बाद भीड़ ने उन्हें कुचल दिया, जिसके कारण उनकी मौत हो गई। हुकमबाई के शव को प्रयागराज से उनके गांव भेजा गया और वहां दोपहर 1 बजे उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दुर्घटना में उनकी बेटी दीपा लोधी भी घायल हो गई, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। प्रयागराज महाकुंभ मेले में मंगलवार रात हुई भगदड़ में छतरपुर जिले के ग्राम सुनवाहा की 48 वर्षीय महिला श्रद्धालु, हुकुमबाई लोधी की दु:खद मृत्यु हो गई। वह संगम तट पर अत्यधिक भीड़ के कारण गिर गईं और उनकी मृत्यु हो गई।
कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने महिला के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके परिजनों को 5000 रुपए की अंत्येष्टि सहायता और बीपीएल कार्डधारी होने पर 20000 रुपए की राष्ट्रीय परिवार सहायता राशि स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी दुर्घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए मृतका के परिवार को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। उन्होंने प्रयागराज महाकुंभ में घायल श्रद्धालुओं की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।
प्रयागराज महाकुंभ मेला में जा रहे छतरपुर जिले के दर्शनार्थियों और नागरिकों की सुरक्षा एवं सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में अपर कलेक्टर मिलिंद नागदेवे द्वारा आदेश जारी करते हुए जिला स्तर पर नियंत्रण, समन्वय, शिकायत निवारण, सूचना प्रेषण आदि कार्य के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम कलेक्टर कार्यालय के प्रथम तल के कक्ष क्रमांक 3 में स्थापित किया गया है। जिसका मोबाइल नंबर 7746917627 है। उक्त कार्य के लिए आदित्य सोनकिया, एसएलआर, नोडल अधिकारी रहेंगे। नियंत्रण कक्ष के सुचारू रूप से संचालन के लिए कर्मचारियों को 8-8 घंटे की शिफ्ट में कार्य के लिए नियुक्त किया गए है। उक्त कार्य के लिए कंट्रोल रूम प्रभारी स्टाफ समस्त फोन कॉल एवं जानकारी की विवरण पंजी संधारित करेंगे। प्राप्त सूचना से तत्काल नोडल अधिकारी वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराएंगे। उक्त आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। कर्ण सिंह अहिरवार, सहायक ग्रेड 3 शिकायत शाखा मोबाइल नंबर 9753146180 प्रातः 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक, रतन वाल्मीकि सहायक ग्रेड 3 जल संसाधन विभाग 9425880073 दोपहर 3 बजे से रात्रि 1 बजे तक, कल्याण सिंह राजपूत स्थाई कर्मचारी जनजाति कार्य विभाग 7470409084 रात्रि 11 बजे से प्रातः 7 बजे तक। इनकी ड्यूटी 31 जनवरी से 12 फरवरी 2025 तक लगाई गई है। इसके अलावा विपिन सिंह कंप्यूटर ऑपरेटर भू अर्जन शाखा मोबाइल नंबर 9630105480 प्रातः 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक, राहुल श्रीवास कंप्यूटर ऑपरेटर 7987824544 दोपहर 3 बजे से रात के 11 बजे तक और 11 बजे से प्रातः 7 बजे तक मुस्ताक खान सहायक ग्रेड 3 नगर पालिका मो. 7470409084 की 13 फरवरी से 26 फरवरी 2025 तक ड्यूटी लगाई गई है।
MP News, news bulletine, छतरपुर, crime news, mahakumbh20025, prayagraj, political news, sports news, aapka news star, प्रयागराज कुंभ मेले में भगदड़