Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्य प्रदेश: 04 फरवरी 2026
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
संभाग कमिश्नर की संवेदनशीलता शासकीय शिक्षक के वर्षों से गुमे शासकीय अभिलेख कराए उपलब्ध।
शिक्षक ने संभाग कमिश्नर का माना आभार
ब्यूरो.सगर संभाग। संभाग कमिश्नर श्री अनिल सुचारी की संवेदनशीलता से शासकीय शिक्षक श्री संजय कुमार गुप्ता के वर्षो से गुमे शासकीय अभिलेख एवं लेखा पुस्तिका सहित अन्य दस्तावेज प्राप्त हो गये। संकुल केन्द्र जैसीनगर में पदस्थ शिक्षक श्री संजय कुमार गुप्ता ने मान. उच्च न्यायालय के आदेशानुसार शासकीय सेवन जैसीनगर में कार्यभार ग्रहण कर लिया। बता दे कि तत्कालीन सीईओ जनपद पंचायत जैसीनगर ने उन्हें पद से पृथक कर दिया था। कार्यभार गृहण करने के एक वर्ष उपरांत ही उन्हें सेवा पुस्तिका एवं अन्य शासकीय दस्तावेज प्राप्त नहीं हुए जिससे उन्हें वेतन सहित अन्य लाभ प्राप्त होने में असुविधा हो रही थी। शिक्षक ने सीइओ जैसीनगर कार्यालय में उक्त दस्तावेजों कीे प्राप्ती हेतु पत्राचार किया फिर भी उन्हें दस्तावेज प्राप्त नहीं हुए। और उन्हें बताया गया कि उनके दस्तावेज संभाग आयुक्त कार्यालय भेजे गए थे, शिक्षक श्री गुप्ता ने कमिश्नर कार्यालय में आवेदन किया उक्त आवेदन पर संभागायुक्त ने गंभीरता से संज्ञान लिया एवं पाया गया कि श्री गुप्ता के दस्तावेज सीइओं जनपद पंचायत जैसीनगर कार्यालय वापिस भेज दिए गए है।
कमिश्नर श्री अनिल सुचारी ने तत्काल सीइओं जनपद पंचायत जैसीनगर को निर्देशित किया कि शिक्षक श्री संजय कुमार गुप्ता की सेवा पुस्तिका सहित सभी शासकीय दस्तावेज रिकार्ड से उपलब्ध कराएं जाए । संभागायुक्त के निर्देश पर तत्काल कार्यवाही करते हुए सीईओ जनपद पंचायत जैसीनगर ने शिक्षक श्री संजय कुमार गुप्ता के समस्त दस्तावेज उपलब्ध कराएं । जिसके लिए शिक्षक ने संभाग कमिश्नर का आभार माना।
Tag:
Aapka News Star, sports news, public news, MP jansampark, Panna PRO, Sagar MP news, Division Sagar MP news, Viral blog, Google trends, Panna local new
