Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्य प्रदेश: 10 फरवरी 2026
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
पन्ना पुलिस द्वारा देवेन्द्रनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जुयें के फड़ पर दबिश देकर 11 जुआरियों के विरुद्ध की गई वैधानिक कार्यवाही।।
आरोपी पन्ना-सतना बॉर्डर पर अलग-अलग जगह पर स्थान बदल-बदल कर जुए का फड़ करते थे संचालित।
फ़ड़ से एक वलेनो कार, एक बोलेरो कार ,12 मोबाइल फोन एवं 27 हजार नगदी सहित कुल करीबन 15 लाख रुपये का मशरुका किया गया जप्त।
देवेंद्र नगर ब्यूरो.पन्न। पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशन पर दिनांक 09-10 की दरम्यानी रात्रि को पन्ना–सतना बॉर्डर क्षेत्र में स्थान बदल-बदलकर जुआ खेलने एवं जुए का फड़ संचालित करने वाले जुआरियों के विरुद्ध देवेंद्रनगर थाना पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई है।
पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू द्वारा जिले में जुआ एवं सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वंदना चौहान एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के मार्गदर्शन में समस्त थाना प्रभारियों को सख्त कार्रवाही के निर्देश दिए गए हैं।
इसी तारतम्य में थाना प्रभारी देवेंद्रनगर उप निरी. संतोष सिंह यादव को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति देवेंद्रनगर थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर स्थान बदलकर जुए का फड़ संचालित कर रहे हैं, जहाँ बाहर के जिलों से भी लोग आकर जुआ खेलते हैं।
मुखबिर सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशन में देवेंद्रनगर थाना पुलिस की एक टीम गठित कर एस.डी.ओ.पी. पन्ना एस.पी. सिंह बघेल के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर के नेतृत्व मे पन्ना–सतना बॉर्डर स्थित ग्राम गिरवार के पास जंगल क्षेत्र में दबिश दी गई।
दबिश के दौरान मौके पर कुछ लोग रात्रि के अंधेरे में प्रकाश की व्यवस्था कर ताश के पत्तों से जुआ खेलते पाए गए, जिन्हें मौके से घेराबंदी कर पकड़ा गया। पुलिस द्वारा मौके से 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया एक बलेनो कार एवं एक बोलेरो कार 12 मोबाइल फोन सहित ₹27,000 नगदी एवं 52 पत्तो की ताश की गड्डी जप्त की गई। कुल लगभग ₹15 लाख की संपत्ति जब्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध थाना देवेन्द्रनगर मे संबंधित धाराओं के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की गई है।
नाम पता आरोपी-
1. नरेन्द्र वर्मा पिता कंछेदी वर्मा उम्र – 26 वर्ष निवासी –गिरवारा, थाना देवेंद्रनगर, जिला पन्ना
2. भंडारी कुशवाहा पिता जमुना प्रसाद कुशवाहा उम्र 27 वर्ष निवासी गिरवारा, थाना देवेंद्रनगर, जिला पन्ना
3. बलवान सिंह बुंदेला पिता स्व. स्वरूप सिंह बुंदेला उम्र 63 वर्ष निवासी खगई, थाना जसो, जिला सतना
4. पुष्पेन्द्र कुशवाहा पिता गया प्रसाद कुशवाहा उम्र 19 वर्ष निवासी आदर्श नगर घुरडांग, थाना कोलगवां, जिला सतना
5. ज्ञानेंद्र सिंह दीक्षित पिता नवल सिंह दीक्षित उम्र 27 वर्ष निवासी आदर्श नगर घुरडांग, थाना कोलगवां, जिला सतना
6. दीपेन्द्र द्विवेदी पिता लालबहादुर द्विवेदी उम्र 25 वर्ष निवासी बिड़ला कंपनी के पीछे, घुरडांग, थाना कोलगवां, जिला सतना
7. राजू कुशवाहा पिता हजारीलाल कुशवाहा उम्र 40 वर्ष निवासी बेनीसागर मोहल्ला, आशीष लाज के पास, जिला पन्ना
8. रामकिशोर मिश्रा पिता मोहन मिश्रा उम्र 56 वर्ष निवासी पुराना पावरहाउस के पास, बेनीसागर मोहल्ला, जिला पन्ना
9. राकेश सिंह बैस पिता रामकिशुन सिंह उम्र 44 वर्ष निवासी महोड़, थाना सिमरिया, जिला पन्ना
10. राजवेन्द्र लोध पिता गणेश लोध उम्र 38 वर्ष निवासी करिया, थाना सिमरिया, जिला पन्ना
11. सतेन्द्र राजपूत पिता गोपाल राजपूत उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम कचनारी, थाना गैसाबाद, जिला दमोह।।
सहानीय योगदान-
थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर संतोष यादव, प्र.आर. लक्ष्मी यादव, सत्येंद्र बागरी, वीर नारायण सिंह, अशोक बागरी, शंकर बुंदेला, आर, बृजेंद्र रैकवार, रोहित बागरी, दिनेश सोलंकी, मृगेंद्र तिवारी भूरी सिंह, आर. चालक पुष्पेंद्र जाट एवं सैनिक रामनारायण सिंह का सराहनीय योगदान रहा।
Tag:
Aapka News Star, sports news, public news, MP jansampark, Panna PRO, MP jansampark, Devendra nagar panna news, breaking news, panna Police, Panna SP


