Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्य प्रदेश: 27 फरवरी 2026
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित।
ब्यूरो.पन्ना। पन्ना जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर रोकथाम तथा जनसुरक्षा संबंधी उपायों के संबंध में आवश्यक कार्यवाही के उद्देश्य से गत दिवस कलेक्टर कार्यालय के सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें अलग-अलग स्थानों पर ब्लैक स्पॉट दुरूस्त कराने, दुर्घटना से बचाव के लिए साईन बोर्ड लगवाने, दुर्घटना संभावित चिन्हित स्थानों पर कैमरा स्थापित करने सहित पन्ना नगर के अस्पताल तिराहा पर निरंतर रूप से यातायात की सुगम व्यवस्था के दृष्टिगत चर्चा कर दिशा निर्देश दिए गए।
जिला कलेक्टर ने नगर पालिका परिषद पन्ना द्वारा ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से अभियान चलाकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों की सामग्री को जप्त कर चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा जुगल किशोर चौराहा के पास ब्रेकर, सिविल लाईन्स रोड में व्हाईट मार्किंग, विभिन्न स्थानों पर नियम मुताबिक दुकान संचालन तथा दुकान परिसर के सामने से वाहनों को हटवाने इत्यादि के संबंध में चर्चा की गई। इसके अलावा बैठक में उपस्थित ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों की विभिन्न व्यवहारिक कठिनाईओं के निराकरण, मड़ला घाटी में जाम की स्थिति से निजात तथा 10 मार्च के उपरांत जरूरी निर्माण कार्य शुरूकर गैसाबाद पुल से आवागमन आरंभ करवाने पर भी निर्णय लिया गया। बैठक में सड़क सुरक्षा संबंधी अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी आवश्यक चर्चा की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग जे.पी. सोनकर एवं आरटीओ सुनील शुक्ला, यातायात प्रभारी नीलम लक्षकार सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Tag:
Aapka News Star, sports news, public news, MP jansampark, Panna PRO, panna collector Usha parmar, viral news, MP news, breaking news, political news,
