Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्य प्रदेश: 30 जनवरी 2026
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
नवांकुर संस्थाओं एवं परामर्शदाताओं की मासिक कार्यशाला संपन्न
ब्यूरो.पन्ना। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा जिले की समस्त नवांकुर संस्थाओं एवं परामर्शदाताओं के साथ शुक्रवार को जिला पंचायत पन्ना के सभाकक्ष में मासिक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला समन्वयक अनीता जाटव के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यशाला में सभी विकासखंड समन्वयक, नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं सीएमसीएलडीपी के परामर्शदाता भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान नवांकुर संस्थाओं एवं परामर्शदाताओं द्वारा बोरी बंधान अभियान तथा महापुरुषों की जयंती के अवसर पर ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान अंतर्गत किए गए कार्यों की जानकारी साझा की गई। साथ ही आगामी दिवसों में संचालित की जाने वाली योजनाओं पर चर्चा कर उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया। इस अवसर पर नवांकुर संस्थाओं को अपने-अपने सेक्टर की प्रस्फुटन समितियों के साथ समन्वय बनाकर नियमित बैठकें करने के निर्देश दिए गए, जिससे राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक आसानी से पहुंचाया जा सके। कार्यशाला में उपस्थित सभी सहभागियों ने सामाजिक जागरूकता और ग्रामीण विकास को गति देने के लिए समन्वित प्रयासों को और मजबूत करने का संकल्प लिया।
Tag:
Aapka News Star, sports news, public news, MP jansampark, Panna PRO, panna collector Usha parmar, viral news, MP news, panna local news, latest news

