'

अजयगढ़ पन्ना: अजयगढ़ में पुलिस की धमाकेदार कार्रवाई! गहलोत पुरवा में चल रहा था बड़ा जुआ अड्डा, शाम 5-6 बजे मारा गया छापा — 16 जुआरी धराए!

Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: 27 फरवरी 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)

अजयगढ़ में पुलिस की धमाकेदार कार्रवाई! गहलोत पुरवा में चल रहा था बड़ा जुआ अड्डा, शाम 5-6 बजे मारा गया छापा — 16 जुआरी धराए! 

जुआ खेलने में अजयगढ चंदला ,गैसाबाद सिमरिया,महोबा,गुनोर सहित अन्य जगह के लोग रहे सामिल 

दो कार 3 मोटरसाइकिल जप्त

जुआ खिलाने बाले का नाम जल्द होगा सबके सामने पुलिस के नाम पर लिया गया था ठेका की जा रही थी वसूली ।

अजयगढ़ ब्यूरो.पन्ना। अजयगढ़ 26 फरवरी की शाम, अजयगढ़ थाना क्षेत्र के गहलोत पुरवा इलाके में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ताबड़तोड़ एक्शन लिया। एसडीओपी राजीव सिंह भदौरिया के निर्दशन पर थाना प्रभारी हरि सिंह ठाकुर की अगुवाई में टीम ने मौके पर धावा बोल दिया और बड़े स्तर पर चल रहे जुए के फड़ को ध्वस्त कर दिया।

क्या-क्या हुआ पकड़ा गया

16 लोग जुआ खेलते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार

मौके से 1 लाख 22 हजार 500 रुपये नगद जब्त

ताश के पत्ते (जुआ का मुख्य सामान)

3 मोटरसाइकिल और 2 कारें भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लीं बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान 5 से 10 लोग भागने में कामयाब रहे, लेकिन पुलिस की सतर्कता से जुआ का खेल पूरी तरह उजड़ गया।

अजयगढ़ पुलिस ने एक बार फिर साबित कर दिया कि कानून का डंडा किसी के ऊपर भी नहीं चलेगा! जुआ जैसे अवैध धंधों पर अब सख्ती जारी रहेगी।

अपराध पर पुलिस की पैनी नजर — ऐसे छापों से समाज में गलत गतिविधियों को रोकने का संदेश साफ है। क्या आप इलाके में ऐसी और कार्रवाइयों की उम्मीद करते हैं

पुलिस के अनुसार पलड़े गए आरोपियों के नाम इस प्रकार है 

महेंद्र कुमार निगम पिता केदार प्रसाद निगम चंदला,अनिल शुक्ला पिता ज्ञान स्वरूप शुक्ला,अरुण कुमार गुप्ता पिता राम कृपाल गुप्ता 

सुल्तान बहना पिता मुहयद्दीन ,गोरेलाल प्रसाद पिता जगदीश पटेल निवासी गुछारा ,जयकरण कोंदर पिता रतिराम निवासी झगरहा ,सतेंद्र राजपूत पिता गोपाल निवासी सिमरिया ,लोकेंद्र राय पिता कल्लू राम निवासी चंदला,पिंकू रावत पिता कौशल किशोर सिमरिया ,भागवत पटेल पिता राजाभईया निवासी चंदला

फूल सिंह बागरी पिता शिवबालक सिंह  बिलहरका नरैनी यूपी ,शिवभजन अग्निहोत्री पिता शियराम निवासी गोयरा छतरपुर,विनोद नामदेव पिता रामप्रसाद निवासी गुनोर 

रफीक अहमद पिता रहमान निवासी महोबा,

धर्मेंद्र कुमार शर्मा पिता गरीबदास निवासी हरदुआ पन्ना,वसीम अंसारी पिता इमामी छतरपुर , को पकड़ा गया है पुलिस के द्वारा अपराध क्रमांक 0089 धारा 13 पब्लिक गैम्बलिंग के तहत कार्यवाही की गई 

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अजयगढ़ हरिसिंह ठाकुर,थाना प्रभारी धरमपुर अनिल सिंह राजपुर ,एएसआई जोहर सिंह ,अशोक गौतम,प्रधान आरक्षक अशोक अहिरवार,जयेन्द्र पाल,आरक्षक मनोज पटेल,अस्वनी अनुरागी,रामनरेश गुप्ता,हेतराम ,महेश,भूरी सिंह,रोहित मिश्रा सहित अन्य स्टाफ म सराहनीय योगदान रहा ।

Tag:

Aapka News Star, sports news, public news, MP jansampark, Panna PRO, Sagar MP news, Ajayagrh news, political news,panna local news, latest news, MP 


एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने