'

पन्ना मध्य प्रदेश: गुनौर विधायक ने देवगांव में विकास कार्यों का किया लोकार्पण।

Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: 15 फरवरी 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)

गुनौर विधायक ने देवगांव में विकास कार्यों का किया लोकार्पण।

ब्यूरो.पन्ना। गुनौर विधायक डॉ. राजेश वर्मा ने शनिवार को ग्राम देवगांव में ग्रामवासियों को विकास कार्यों की सौगात प्रदान की। विधायक द्वारा 40 लाख रूपए लागत के सीसी रोड एवं पुलिया निर्माण का लोकार्पण किया गया। गुनौर विकासखण्ड की ग्राम पंचायत हरद्वाही अंतर्गत देवगांव में लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा मूलभूत सुविधाओं से वंचित ग्रामों के चहुंमुखी विकास के लिए कार्ययोजना बनाई गई है। इन कार्यों को पूर्ण करने में राशि अथवा बजट का कोई अभाव नहीं रहेगा। हर ग्राम पंचायत में एक करोड़ रूपए राशि तक के विकास संबंधी कार्यों को कराने का लक्ष्य रखा गया है। इस मौके पर विभागीय अधिकारियों को गुणवत्तापरक कार्यों के संबंध में नसीहत दी गई। साथ ही गुणवत्ताहीन कार्य पाए जाने पर जवाबदेही तय कर कार्यवाही की चेतावनी भी दी। 

विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा तथा आमजनों को अधिकाधिक लाभ प्रदान करने की मंशा से सुविधा व सेवाओं के निरंतर सुदृढ़ीकरण पर भी जोर रहेगा। कार्यक्रम में जपं अध्यक्ष जलसीबाई आदिवासी, सरपंच दीपा राजे परमार एवं प्रीति पटेल सहित नायब तहसीलदार राजेश मेहरा, बृजेन्द्र खम्परिया, दिव्यांशु दाहिया, धर्मेन्द्र तिवारी, सोनू पाठक, साहब सिंह परमार, रामसजीवन मिश्रा, अवध बिहारी मिश्रा, प्रह्लाद उपाध्याय, राजेन्द्र चौबे तथा ग्रामीणजन भी उपस्थित रहे।

Tag:

Aapka News Star, sports news, public news, MP jansampark, Panna PRO,gunaur MP news, streaming online, political news, breaking news, sport news, viral

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने