'

रैपुरा पन्ना: पन्ना पुलिस द्वारा रैपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत किसान के खेत से सिंचाई विद्धुत मोटर चोरी करने वाले 02 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार।।

Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: 02 फरवरी 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)

पन्ना पुलिस द्वारा रैपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत किसान के खेत से सिंचाई विद्धुत मोटर चोरी करने वाले 02 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार।।

आरोपियों के कब्जे से चोरी किये गये एक विद्धुत मोटर कीमती करीब 15 हजार रुपये के किये गये जप्त।।

ब्यूरो.पन्ना। पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशन में, पन्ना पुलिस को रैपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत किसान के खेत से सिंचाई विद्धुत मोटर चोरी के मामले मे 02 दो आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी किये विद्धुत मोटर का बरामद करने मे सफलता प्राप्त हुई है।

फरियादिया रमा लोधी ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह गौशाला सदन रैपुरा में अध्यक्ष के रूप में पदस्थ है वहां पर स्थापित कुआं से अपने खेत की सिंचाई हेतु एक विद्युत मोटर पम्प लगाए हुए थी। जो दिनांक 28-29 जनवरी की दरम्यानी रात्रि कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा सिंचाई मोटर पम्प चोरी कर लिया गया है।

फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना रैपुरा में धारा 303(2) बी.एन.एस. के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वंदना चौहान एवं एस.डी.ओ.पी. पवई श्रीमती भावना दांगी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रैपुरा के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया गया, आसपास के क्षेत्रों में मुखबिर सक्रिय किए गए तथा स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई।

मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा 02 संदिग्ध व्यक्तियों को अभिरक्षा में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा बताया गया की आरोपी गुड्डा चौधरी पिता राजू उम्र 26 साल निवासी रैपुरा एवं प्रमोद कोरी पिता जीवन कोरी उम्र 23 साल निवासी रैपुरा के निवासी है जो मजदूरी का कार्य करते है। उनके खेत के बगल में गोसदन है जिससे दोनों दिनांक 29.1.26 को दिन के समय खेत पर बातचीत के दौरान आरोपिया गुड्डा चौधरी और प्रमोद कोरी द्वारा आपसी सहमति से दरम्यानी रात्रि सिंचाई की विद्युत मोटर चोरी कर उक्त मोटरों को चोरी कर बेचने एवं प्राप्त राशि को आपस में आधा-आधा बांटने की योजना बनाई थी।

योजना के अनुसार दिनांक 29/01/2026 मध्य रात्रि दोनों आरोपी गोशाला सदन पहुंचे, जो उसके पीछे रखी एक विद्युत सिंचाई मोटर पम्प के सेक्शन तोड़कर एवं विद्युत तार हटाकर एक मोटर पम्प चोरी कर ले गए।

चोरी उपरांत एक मोटर पम्प आरोपी गुड्डा चौधरी द्वारा प्रमोद कोरी के खेत में पयारा में रखना बताया गया। जिसे पुलिस टीम द्वारा मौके से जप्त किया गया।

नाम पता आरोपी--

1. गुड्डा चौधरी पिता राजू चौधरी उम्र 26 साल निवासी फूटा मोहल्ला रैपुरा जिला पन्ना (म.प्र.)

2. प्रमोद कोरी पिता जीवन लाल कोरी उम्र 23 साल निवासी रैपुरा।।

सराहनीय योगदान- 

उक्त संपूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी रैपुरा उप निरीक्षक स्मिता सिंह बघेल, प्र.आर. बाबू सिंह, अश्विनी सिंह ,रवि खरे आर. अतुल ,राहुल , द्वारिका का सराहनीय योगदान रहा।

Tag:

Aapka News Star, sports news, public news, MP jansampark, Panna PRO, Sagar MP news, streaming online, political news, viral news, MP news, Panna police

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने