Chief in editor: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्य प्रदेश: 12 जून 2026
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
कलेक्टर ने पन्ना एवं अजयगढ़ के जनकल्याण शिविर का किया निरीक्षण।
तीन दिवसीय शिविर में समस्त पात्र हितग्राहियों को लाभांवित करने के दिए निर्देश।
ब्यूरो.पन्ना। कलेक्टर ऊषा परमार ने शुक्रवार को पन्ना एवं अजयगढ़ जनपद पंचायत परिसर में नगरीय निकाय के साथ आयोजित जनकल्याण शिविर का अवलोकन किया। इस अवसर पर अधिकाधिक संख्या में पात्र हितग्राहियों को लाभांवित करने के निर्देश उपस्थित विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि विभाग स्तर पर लंबित आवेदनों के निराकरण सहित शिविर में प्राप्त आवेदनों का इस तीन दिवसीय शिविर में अनिवार्यतः निराकरण सुनिश्चित हो। पूर्व में संचालित संकल्प से समाधान अभियान के शेष पात्र लोगों के आवेदनों का निराकरण भी किया जाए। जिला कलेक्टर ने प्रमुख रूप से बच्चों के स्कूलों में दाखिले के लिए जन्म प्रमाण पत्र व आधार कार्ड सहित संबल कार्ड, आयुष्मान कार्ड तथा प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में पंजीयन के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि शिविर में अधिकतम आवेदनों के निराकरण के साथ ही रुंझ एवं मझगांय परियोजना के कारण विस्थापित चार ग्रामों के बच्चों को संबंधित विभाग की सभी सेवाएं प्राप्त हों। इसके साथ ही विस्थापित ग्रामों में टीम भेजें और प्राप्त आवेदनों का शिविर में निराकरण करें। कलेक्टर ने शिविर का विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार कर एवं गांव में मुनादी के जरिए भी अधिकतम हितग्राहियों की शिविर में सहभागिता के लिए कहा।
कलेक्टर श्रीमती परमार ने कहा कि जनकल्याण शिविर में 100 दिवस से अधिक की लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों तथा लोकसेवा गारंटी अधिनियम के तहत भी आवेदनों का निराकरण करें। इस कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही अथवा लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने संबंधित विभागों के जिला अधिकारियों को शिविर के परिणाममूलक क्रियान्वयन के लिए अधीनस्थ अधिकारी-कर्मचारियों को ताकीद करने की बात कही। इस दौरान तीन दिवसीय शिविर के माध्यम से एक स्थान पर सेवाओं एवं शिकायतों के सुगमतापूर्वक निराकरण का आश्वासन भी उपस्थितजनों को दिया गया। शिविर स्थल पर विभागीय अधिकारियों द्वारा योजनाओं के लाभ की प्रक्रिया बताई गई। जनसामान्य से शनिवार एवं रविवार को भी शिविर में पहुंचकर लाभ उठाने का आग्रह किया गया।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उमराव सिंह मरावी ने शिविर की उपयोगिता और रूपरेखा पर प्रकाश डाला तथा शिविर के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। इस मौके पर उन्होंने ग्राम पंचायत द्वारा विकास कार्यों के लिए कर संग्रहण में प्रगति लाने के निर्देश दिए। साथ ही ग्राम पंचायतों की परिसंपत्तियों को पंचायत दर्पण पोर्टल पर दर्ज करने के लिए भी निर्देशित किया। इसके पूर्व जिला कलेक्टर द्वारा शिविर स्थल पर पंजीयन काउंटर सहित विभागीय स्टॉल का अवलोकन भी किया गया। जनपद पंचायत सीईओ द्वारा विभागीय सेवाओं और योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में अवश्यक जानकारी प्रदान की गई।
Tag:
Aapka News Star, political news, public news, Panna local news, Panna PRO, MP jansampark, Viral news, Ansh media, breaking news, panna collector, goog

