'

अमानगंज पन्ना मध्यप्रदेश: पन्ना पुलिस द्वारा ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को राजनांद गाँव छत्तीशगढ से किया गया गिरफ्तार।

Chief in editor: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: 18 जून 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)

पन्ना पुलिस द्वारा ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को राजनांद गाँव छत्तीशगढ से किया गया गिरफ्तार।

आरोपी द्वारा अमानगंज थाना क्षेत्र के फरियादी के साथ की गई थी  2 लाख 47 हजार रुपये की धोखाधड़ी, पुलिस टीम द्वारा संपूर्ण राशि कराई गई फ्रीज।

अमानगंज ब्यूरो.पन्ना। पन्ना पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन पर साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अमानगंज पुलिस एवं साइबर सेल पन्ना की संयुक्त कार्रवाई में 2 लाख 47 हजार रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को ग्राम डुण्डेरा थाना डोगरगढ जिला राजनांद गाँव छत्तीशगढ से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

मामल में फरियादी मस्तराम पाल निवासी ग्राम जैतुपुरा, थाना अमानगंज ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका एसबीआई बैंक अमानगंज में खाता संचालित है। बैंक में खाते की जानकारी लेने पर उसे ज्ञात हुआ कि उसके खाते से दिनांक 20 जनवरी 2025 से 20 मई 2026 के मध्य किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा ऑनलाइन माध्यम से कुल 2,47,000 रुपये की राशि धोखाधड़ीपूर्वक निकाल ली गई है। इस संबंध में फरियादी द्वारा एनसीआरपी पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई गई थी।

शिकायत के आधार पर थाना अमानगंज में अपराध क्रमांक 302/2026 धारा 318(4), 319(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा मामले मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वन्दना चौहान एवं एस.डी.ओ.पी. राजीव सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन मे टीम गठित कर प्रकरण की जांच एवं आरोपी की शीघ्र तलाश पतारसी हेतु निर्देशित किया गया साथ ही तकनीक सहायता हेतु सायबर सेल टीम पन्ना को आदेशित किया गया। थाना प्रभारी अमानगंज उनि रवि सिंह जादौन नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा जांच प्रारम्भ की गई। जांच के दौरान साइबर सेल पन्ना द्वारा तकनीकी जांच में पाया गया कि फरियादी द्वारा बैंक खाते से लिंक मोबाइल नंबर बंद कर दिया गया था, किंतु खाते से उक्त नंबर का लिंक हटवाया नहीं गया था। बाद में वही मोबाइल नंबर किसी अन्य व्यक्ति के नाम आवंटित हो गया। आरोपी ने उक्त मोबाइल नंबर पर गूगल पे सक्रिय कर खाते की जानकारी प्राप्त की और धोखाधड़ी करना शुरू कर दिया।

पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशन में थाना अमानगंज पुलिस एवं साइबर सेल पन्ना द्वारा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी परमेश्वर कंवर पिता स्वर्गीय विश्वनाथ कंवर, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम डुंडेरा, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) की पहचान कर उसे दिनांक 16 जून 2026 को उसके निवास स्थान से अभिरक्षा मे लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने जियो कंपनी की सिम खरीदी थी। वर्ष 2023 में जब उसने उक्त नंबर पर गूगल पे डाउनलोड किया तो उसमें पहले से ही फरियादी का एसबीआई बैंक खाता लिंक दिखाई दिया, जिसमें पर्याप्त राशि उपलब्ध थी। लालचवश उसने कुछ दिन पूर्व उक्त खाते से कई छोटे-बड़े ट्रांजेक्शन कर कुल 2,47,000 रुपये अपने बैंक खाते में स्थानांतरित कर लिए। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को गिरप्तार कर  उसके कब्जे से अपराध में प्रयुक्त मोबाइल फोन, सिम कार्ड एवं संबंधित बैंक दस्तावेज जप्त किए गए हैं।

प्रकरण की विवेचना के दौरान साइबर सेल पन्ना द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के बैंक खाते में उपलब्ध संपूर्ण धोखाधड़ी की राशि 2,47,000 रुपये को फ्रीज करा दिया गया है। उक्त राशि विधि एवं नियमानुसार आवश्यक न्यायालयीन एवं बैंकिंग प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत फरियादी को रिफंड कराई जाएगी। 

गिरफ्तार आरोपी को दिनांक 17 जून 2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

सराहनीय योगदान- उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी अमानगंज उनि रवि सिंह जादौन, सउनि राघवेन्द्र प्रधान, प्र. आर. शिवम शर्मा, आरक्षक विश्वास शुक्ला ,अंगराज पटेल एवं  साइबर सेल टीम पन्ना की भूमिका सराहनीय रही।

Tag:

Aapka News Star, political news, public news, Panna local news, sport news,MP jansampark, MP police, Breaking news Ansh media, Panna PRO 


एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने