'

अंतर्राष्ट्रीय खजुराहो महोत्सव में डॉ. नीलिमा पिम्पलापुरे की नई पुस्तक “बुंदेलखंड – मध्य प्रदेश की अमूल्य विरासत” का लोकार्पण।

Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: 23 फरवरी 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)

अंतर्राष्ट्रीय खजुराहो महोत्सव में डॉ. नीलिमा पिम्पलापुरे की नई पुस्तक “बुंदेलखंड – मध्य प्रदेश की अमूल्य विरासत” का लोकार्पण।

खजुराहो ब्यूरो.छत्तरपुर। डॉ. नीलिमा पिम्पलापुरे की नई पुस्तक “बुंदेलखंड – मध्य प्रदेश की अमूल्य विरासत” का लोकार्पण खजुराहो में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा वर्चुअली किया गया। मध्य प्रदेश पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय खजुराहो नृत्य महोत्सव में 20 फरवरी 2026 को संपन्न हुआ।

इस गरिमामयी समारोह में डॉ. नीलिमा पिम्पलापुरे की हिंदी पुस्तक संस्करण का लोकार्पण किया गया।

इस अवसर पर मध्य प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी सहित प्रमुख सचिव श्री शिव शेखर शुक्ला एवं सांसद श्री बी. डी. शर्मा  तथा अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

डॉ. नीलिमा ने अपनी पुस्तक में बुंदेलखंड क्षेत्र की विशेषताएँ, इतिहास, किले तथा मंदिर, बुंदेलखंड की संस्कृति एवं अमूल्य धरोहर की विस्तृत जानकारी दी है। यह पुस्तक मध्य प्रदेश पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय की सहभागिता से प्रकाशित की गई है। यह पुस्तक एन. डी. पब्लिकेशन, नई दिल्ली द्वारा प्रकाशित की गई है। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष डॉ. नीलिमा को अंतर्राष्ट्रीय यूनेस्को कन्वेंशन में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने हेतु चयनित किया गया था।

Tag:

Aapka News Star, Public news, political news, viral news, MP jansampark, Panna PRO, panna police, MP CM mohan yadav, khajuraho news, Khajuraho Temple,

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने