Chief: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्य प्रदेश: 23 फरवरी 2026
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
थाना देवेन्द्रनगर पुलिस की तत्परता पूर्वक कार्रवाई क्यूरी मशीन से सीबीसी मोटर एवं प्रिंटर चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार।
देवेंद्रनगर ब्यूरो.पन्ना। पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा एसडीओपी के मार्गदर्शन में थाना देवेन्द्रनगर पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए क्यूरी (फ्लोरी) मशीन से सीबीसी मोटर एवं प्रिंटर चोरी के प्रकरण का सफल खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
दिनांक 10.02.2026 को फरियादी रावेन्द्र कुमार तिवारी पिता श्री आनन्द कुमार तिवारी, उम्र 32 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 04 गुन्नौर द्वारा चौकी ककरहटी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनकी क्यूरी मशीन क्रमांक CG07CS 5343 दिनांक 08.01.2026 को ग्राम अमचुई में सी.सी. रोड निर्माण कार्य हेतु भेजी गई थी। कार्य पूर्ण होने के उपरांत मशीन को अमचुई मोड़ पर खड़ा कर दिया गया था। अगले दिन मशीन में लगा सीबीसी मोटर एवं प्रिंटर अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹65,000/- है।
रिपोर्ट पर थाना देवेन्द्रनगर में अपराध क्रमांक 69/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर साक्ष्य संकलन, तकनीकी विश्लेषण एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही चाली राजा यादव पिता वीर सिंह यादव, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम बसवां, थाना जखौरा, जिला ललितपुर (उ.प्र.) को दिनांक 22.02.2026 को उसके ग्राम से दस्तयाब कर अभिरक्षा में लिया गया। सघन पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा उक्त चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी गया सीबीसी मोटर एवं प्रिंटर विधिवत जप्त किया गया। तत्पश्चात आरोपी को दिनांक 22.02.2026 को समय 13:40 बजे थाना देवेन्द्रनगर परिसर से विधिवत गिरफ्तार कर परिजनों को सूचना दी गई। आरोपी को माननीय न्यायालय पन्ना के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड हेतु आवेदन किया गया है। प्रकरण की विवेचना प्रचलित है तथा अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में जांच जारी है।
आरोपी-
चाली राजा यादव पिता वीर सिंह यादव उम्र — 24 वर्ष , निवासी — ग्राम बसवां, थाना जखौरा, जिला ललितपुर (उ.प्र.)
जप्त सामग्री-
• 01 नग सीबीसी मोटर
• 01 नग प्रिंटर
(कुल अनुमानित कीमत ₹65,000/-)
Tag:
Aapka News Star, sports news, public news, MP jansampark, Panna PRO, panna collector Usha parmar, panna police, MP news, Panna SP Nivedita Naidu,crime
