'

लाड़ली बहना योजना 27वीं किस्त: पन्ना जिले की महिलाओं के खाते में इस दिन आएंगे 1500 रुपये

Panna jile ki mahilaon ko Ladli Behna Yojana ki 27 vi kist milte hue
Panna jile ki mahilaon ko Ladli Behna Yojana ki 27 vi kist milte hue

                                   पत्रकार: राजेश पटेल।पन्ना, मध्यपदेश, 03 सितम्बर 2026

लाड़ली बहना योजना 27वीं किस्त: पन्ना जिले की महिलाओं के खाते में इस दिन आएंगे 1500 रुपये

ब्यूरो.पन्ना। मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना से जुड़ी पन्ना जिले की लाखों बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मध्य प्रदेश सरकार जल्द ही 27वीं किस्त के 1500 रुपये सभी पात्र महिलाओं के खाते में भेजने वाली है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी पात्र बहना का पैसा नहीं रुकना चाहिए। पन्ना जिले में भी महिला एवं बाल विकास विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

पन्ना में कितनी महिलाओं को मिलेगा लाभ?

पन्ना जिले में करीब 2 लाख 54 हजार महिलाएं इस योजना का लाभ ले रही हैं। पिछले महीने 26वीं किस्त में जिले की सभी महिलाओं को सफलतापूर्वक भुगतान किया गया था। इस बार भी पन्ना, अजयगढ़, गुनौर, पवई और शाहनगर की सभी पात्र महिलाओं को पैसा मिलेगा।

27वीं किस्त कब आएगी?

पन्ना जिले महिला बाल विकास अधिकारी ने Aapka News Star को बताया कि इस बार लाड़ली बहना योजना की, 27वीं किस्त का पैसा 10 सितंबर 2026 के आसपास ट्रांसफर किया जा सकता है। इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन 2 दिन पहले http://cmladlibahna.mp.gov.in पर जारी होगा। पैसा सीधे आपके आधार लिंक्ड बैंक खाते में आएगा।

अपना नाम लिस्ट में कैसे देखें?

1. सबसे पहले http://cmladlibahna.mp.gov.in वेबसाइट पर जाएं।

2. अंतिम सूची वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।

3. अपना मोबाइल नंबर डालकर OTP से लॉगिन करें।

4. जिला में पन्ना चुनें और अपनी ग्राम पंचायत / वार्ड चुनें।

5. यहाँ आपको अपना नाम दिख जाएगा।


पैसे का स्टेटस कैसे चेक करें?

यदि आपको यह देखना है कि पैसा आया या नहीं, तो भुगतान की स्थिति पर क्लिक करके अपनी समग्र आईडी डालें। आपको पूरी जानकारी मिल जाएगी।


पन्ना की महिलाओं के लिए जरूरी सूचना:

कई बार आधार लिंक न होने से पैसा अटक जाता है। इसलिए एक बार अपने बैंक में जाकर DBT चालू है या नहीं, यह जरूर चेक करा लें।

अगर आपको कोई परेशानी आ रही है तो आप अपने आंगनवाड़ी केंद्र या पन्ना कलेक्ट्रेट स्थित महिला बाल विकास कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

Ladli Behna Yojana, Panna News, Ladli Behna 27vi Kist, MP Yojana, Aapka News Star, Ansh Media


एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने