'

बढ़े बस किराए के खिलाफ NSUI का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट में गूंजी छात्रों के हक की आवाज

nsui-panna-jila-adhyaksh-aakash-jatwa-gyapan-sopte-hue.jpg


        पत्रकार: राजकुमार प्रजापति। पन्ना, मध्यपदेश, 03 सितम्बर 2026

बढ़े बस किराए के खिलाफ NSUI का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट में गूंजी छात्रों के हक की आवाज
ब्यूरो.पन्ना। जिले में बसों के मनमाने ढंग से बढ़ाए गए किराए के खिलाफ आज छात्र संगठन एनएसयूआई ने मोर्चा खोल दिया। एनएसयूआई पन्ना इकाई के कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर छात्रों के हक की आवाज से गूंज उठा।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार और परिवहन व्यवस्था के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने दो टूक कहा कि छात्रों की जेब पर बढ़ा किराए का बोझ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही किराए में कटौती नहीं की गई तो यह आंदोलन पूरे प्रदेश में फैलेगा।

छात्रों की जेब पर पड़ रहा है अतिरिक्त बोझ

एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष आकाश जाटव ने इस प्रदर्शन का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के सपने दिखाती है और बेटी पढ़ाओ जैसे नारे देती है, वहीं दूसरी ओर रोज कॉलेज पहुंचने के लिए मजबूर छात्रों की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है। यह सरकार की दोहरी नीति को दर्शाता है।

उन्होंने बताया कि पन्ना जिला एक आदिवासी और ग्रामीण बाहुल्य जिला है। यहां के अधिकांश छात्र-छात्राएं ग्रामीण क्षेत्रों से 30 से 40 किलोमीटर दूर से पढ़ने के लिए जिला मुख्यालय आते हैं। उनके पास आने-जाने का एकमात्र साधन प्राइवेट बसें ही हैं। ऐसे में बस ऑपरेटरों द्वारा अचानक 20 से 30 प्रतिशत तक किराया बढ़ा देना उनके साथ घोर अन्याय है। कई गरीब छात्र तो किराए के कारण कॉलेज ही नहीं आ पा रहे हैं।


एनएसयूआई की तीन बड़ी मांगे

एनएसयूआई ने प्रशासन के सामने अपनी तीन प्रमुख मांगे रखी हैं। संगठन की मांग है कि -

1. बढ़ा हुआ बस किराया तत्काल वापस लिया जाए: बस ऑपरेटरों द्वारा जो मनमाना किराया बढ़ाया गया है, उसे सरकार तुरंत वापस ले और पुराना किराया ही लागू किया जाए।

2. छात्रों का किराया आधा किया जाए: पूरे मध्यप्रदेश की तरह पन्ना जिले में भी छात्रों के लिए बस किराए में 50 प्रतिशत की छूट लागू की जाए। छात्रों के लिए हाफ टिकट की व्यवस्था अनिवार्य की जाए।

3. विशेष बसों का संचालन किया जाए: जिले के सभी शासकीय महाविद्यालयों और प्रमुख कॉलेजों के लिए सुबह और शाम के समय विशेष बसों का संचालन किया जाए ताकि छात्रों को समय पर कॉलेज पहुंचने में आसानी हो।

आंदोलन को उग्र करने की चेतावनी

जिला अध्यक्ष आकाश जाटव ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि छात्रों की इन जायज मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया, तो एनएसयूआई अपने आंदोलन को और अधिक उग्र करने के लिए मजबूर होगी। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ पन्ना की नहीं है, बल्कि पूरे प्रदेश के छात्रों की लड़ाई है। अगर जरूरत पड़ी तो एनएसयूआई पूरे प्रदेश में चक्का जाम और कॉलेज बंद आंदोलन करेगी।
उन्होंने कहा कि छात्रों के अधिकारों की यह लड़ाई सड़क से लेकर सदन के दरवाजे तक लगातार जारी रहेगी। जब तक छात्रों को उनका हक नहीं मिल जाता, तब तक एनएसयूआई चुप नहीं बैठेगी।

प्रदर्शन में ये रहे मौजूद

इस प्रदर्शन में एनएसयूआई के साथ-साथ कांग्रेस संगठन के कई बड़े नेता भी मौजूद रहे। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनीस खान, युवक कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव शदब खान, राजबहादुर पटेल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रमा बुंदेला, शशिकांत दीक्षित, आनंद शुक्ला, विक्की मार्तंड देव बुंदेला, नृपेंद्र सिंह परिहार, दीपक तिवारी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र प्रभाकर अवस्थी सहित कई नेता शामिल हुए।

इसके अलावा श्रीमती आस्था तिवारी, अंकित शर्मा, श्रीमती प्रीति बागरी, श्रीमती विमला सिंगरौल, अक्षय तिवारी, भूपेंद्र सिंह, NSUI कॉलेज अध्यक्ष सचिन वर्मा, राजबहादुर द्विवेदी, शिवप्रकाश दीक्षित, वासुदेव बुंदेला सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। छात्राओं में उर्मिला सिंह, रोशनी अहिरवार, विद्या अहिरवार, प्रियंका प्रजापति, गंगा आदिवासी, राधा अहिरवार, सुमन अहिरवार, सीता ठाकुर, शिवानी सिंह, ऊषा अहिरवार, रजनी, अंकिता आदि ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

वीडियो लिंक:




📑 इस खबर से जुड़े विषय:

NSUI Panna Panna News Bus Kiraya Virodh Aakash Jatwa MP News

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने