'

पन्ना मध्यप्रदेश: उपार्जित गेहूं का तीन दिवस में उठाव सुनिश्चित कराएं: कलेक्टर

Chief in editor: Rajesh Patel (Aapka news Star) 

मध्य प्रदेश: 01 जून 2026

पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)

उपार्जित गेहूं का तीन दिवस में उठाव सुनिश्चित कराएं: कलेक्टर

अवैध कॉलोनी निर्माण पर तत्काल दर्ज कराएं प्राथमिकी

टीएल बैठक में विभागवार समीक्षा कर दिए गए निर्देश

ब्यूरो.पन्ना। कलेक्टर ऊषा परमार ने सोमवार को साप्ताहिक टीएल बैठक में विभागवार समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई बैठक में जिला कलेक्टर ने उर्वरक उपलब्धता तथा ई-विकास प्रणाली में टोकन के जरिए सुचारू रूप से किसानों को खाद वितरण व्यवस्था की जानकारी ली। जिला आपूर्ति अधिकारी को गत दिवस समर्थन मूल्य पर उपार्जित स्कंध की शेष मात्रा का तीन दिवस में अनिवार्य रूप से उठाव सुनिश्चित कराने के लिए निर्देशित किया। पीएम आवास योजना शहरी में प्रगति की समीक्षा कर पन्ना सहित अन्य स्थानों पर अवैध कॉलोनियों के निर्माण के मामले पर संबंधित व्यक्तियों के विरूद्ध अविलंब पुलिस थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने बारिश के पूर्व वर्षाजनित बीमारियों से बचाव के लिए आवश्यक तैयारियों तथा किट उपलब्धता के लिए निर्देशित किया। साथ ही मैदानी अधिकारी-कर्मचारियों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति व व्यवस्थाओं केे संबंध में भी निर्देश दिए। जिला संयोजक को एक सप्ताह में क्षेत्र विशेष का चिन्हांकन कर जानकारी से अवगत कराने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में सतत रूप से सुचारू पेयजल व्यवस्था संचालित रहे। टीएल बैठक में एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर की स्थापना की जानकारी प्राप्त कर सीएमओ को व्यवस्थित रूप से शहर का कचरा हटवाने के निर्देश दिए गए। बैठक में विभागवार 100 दिवस से अधिक समयावधि की लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण की समीक्षा भी की गई। साथ ही सभी पात्र श्रमिकों को प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना का लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से शिविरों की तिथियां निर्धारित कर व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश भी दिए गए।

महाराज सागर तालाब के कायाकल्प में अधिकारी-कर्मचारी बनेंगे सहभागी

जिले में वर्तमान में जल स्रोतों के पुनर्जीवन के लिए संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत शासकीय विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा पन्ना नगर के महाराज सागर तालाब के शुद्धीकरण और कायाकल्प का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में टीएल बैठक के दौरान इसकी कार्ययोजना से विस्तृत रूप से अवगत कराया गया। जिला कलेक्टर ने सभी लोकसेवकों से प्राचीन तालाब के साफ-सफाई कार्य में सहभागी बनकर योगदान की अपेक्षा की। साथ ही निरंतर सात दिवस तक श्रमदान के जरिए तालाब से जलकुंभी एवं अन्य कचरा हटाने तथा कार्ययोजना मुताबिक जल स्रोत व घाट की साफ-सफाई के उद्देश्य से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष सहयोग के संबंध में आवश्यक चर्चा की गई। टीएल बैठक में शासन के निर्देश मुताबिक सभी लोकसेवकों को न्यूनतम साढ़े चार घंटे का आईगॉट प्रशिक्षण इस सप्ताह अनिवार्यतः पूर्ण करने के लिए भी निर्देशित किया गया। बताया गया कि अधिकारी-कर्मचारियों की गोपनीय चरित्रावली में भी मिशन कर्मयोगी के तहत प्राप्त प्रशिक्षण का इंद्राज किया जाएगा।

स्कूल एवं आंगनबाड़ी में हो सभी बच्चों का दाखिला

कलेक्टर श्रीमती परमार ने कहा कि रूंझ एवं मझगांय परियोजना के कारण विभिन्न स्थानों पर नवीन बसाहट स्थल पर शिफ्ट होने वाले विस्थापित परिवार के सभी बच्चों को स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में दाखिले की कार्यवाही करें। डीपीसी अजय गुप्ता को टीम के साथ 15 स्कूलों के चिन्हांकन तथा अन्य स्थानों पर विद्यालयवार बच्चों की संख्या मुताबिक प्रवेश कार्यवाही के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि एक भी बच्चा प्रवेश से वंचित न रहे। टीएल बैठक में पीएम विश्वकर्मा योजना के कार्य में तेजी लाने, मत्स्यपालन विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों पर केज स्थापना के माध्यम से हितग्राहियों को लाभांवित करने तथा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत विभागवार गतिविधियों तथा पोर्टल पर जानकारी प्रविष्टि के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए गए। धरती आबा वाले ग्रामों में आधार शिविरों के आयोजन के संबंध में भी चर्चा हुई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी एवं अपर कलेक्टर मधुवंतराव धुर्वे सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

Tag:

Aapka News Star, political news, public news, Panna local news, sport news, Sagar commissioner, Panna PRO, MP jansampark, Ansh media, breaking news, 

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने