Chief in editor: Rajesh Patel (Aapka news Star)
मध्य प्रदेश: 03 जून 2026
पत्रकार: राजकुमार प्रजापति (अजयगढ़)
पेंशन प्रकरणों का सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित कराएं - कमिश्नर
➡️अप्रारंभ निर्माण कार्यों को प्रारंभ कराएं और अधूरे निर्माण कार्यों को तेजी से पूर्ण कराएं - कमिश्नर
➡️ टीकमगढ़ जिले में सर्वाधिक पेंशन प्रकरण लंबित रहने पर कमिश्नर ने व्यक्त की कड़ी नाराजगी, कहा पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए विशेष शिविरों का आयोजन करें।
ब्यूरो.पन्ना। कमिश्नर सागर संभाग श्री अनिल सुचारी ने सेवा निवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के पेशन प्ररकणों का निराकरण सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ करने के निर्देश संयुक्त संचालक पेंशन सागर संभाग को दिए हैं। कमिश्नर ने कहा है कि सागर संभाग में जितने अविवादित पेंशन प्रकरण हैं। इन सभी पेंशन प्रकरणों का निराकरण सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ कराएं। कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए विशेष शिविरों का आयोजन करें तथा पेंशन प्ररकणों का निराकरण सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ करे।
कमिश्नर ने उक्त निर्देश आज पेंशन विभाग, कोषालय विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए।
बैठक में शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन निर्धारण के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कमिश्नर ने निर्देश दिए कि शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन निर्धारण के जो प्रकरण लंबित हैं ऐंसे सभी प्रकरणों का निराकरण तेजी से किया जाए।
बैठक में संयुक्त संचालक कोष एवं लेखा ने कमिश्नर को पेंशन प्रकरणों के निराकरण और वेतन निर्धारण के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकरी दी तथा कहा कि अविवादित पेंशन प्ररकणों और वेतन निर्धारण कार्य का समय-सीमा में पालन सुनिश्चित किया जाएगा।
बैठक में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग द्वारा संचालित निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कमिश्नर ने निर्देश दिए कि सागर संभाग में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के स्वीकृत कार्यों में लगभग 2834 कार्य अप्रारंभ हैं। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि सभी अप्रारंभ कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराएं तथा अधूरे निर्माण कार्य को तेजी से पूर्ण कराएं।
बैठक में कमिश्नर ने कहा कि सागर संभाग में लगभग 735 कार्य स्वीकृत थे जिनमें से सिर्फ 94 निर्माण कार्य पूर्ण किए गए हैं। यह स्थिति ठीक नहीं हैं। उन्होंने अधीक्षणयंत्री, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा को निर्देश दिए कि वे अधूरे निर्माण कार्यों को तेजी से पूर्ण कराएं। बैठक में अधीक्षणयंत्री, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा ने बताया कि सागर संभाग में निवाड़ी जिले में जिला पंचायत भवन के निर्माण का कार्य प्रारंभ हो गया है, वहीं सागर संभाग में 12 जनपद पंचायतों के भवनों का निर्माण कार्य भी किया जा रहा है।
बैठक में कमिश्नर ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के शेष कार्यों को तेजी से पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि सागर संभाग में जिन पुलियों का निर्माण अधूरा हैै। इन पुलियों का तेजी से निर्माण सुनिश्चित किया जाए। बैठक में प्रधानमंत्री सड़क योजना के महाप्रबंधक ने बताया कि सागर संभाग में लगभग 69 सड़कें स्वीकृत हुई थीं जिनमें से 61 सड़कें पूर्ण हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि सड़कों में पुलियों के निर्माण का कार्य प्राथमिकता से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सागर संभाग में मजरा टोला सड़क योजना के तहत 1277 मार्गों का निर्माण को स्वीकृति मिल चुकी है। स्वीकृत निर्माण कार्यों को तेजी से पूर्ण करने की कार्यवाही की जा रही है।
बैठक में कमिश्नर ने विधायक निधि, पीएमश्री योजना, सीएम मॉटिन, 15वां वित्त आयोग, जिला खनिज मद, आदिवासी विकास योजना सहित अन्य विकास कार्यों की भी समीक्षा की।
